Rechercher dans ce blog

Wednesday, June 15, 2022

'Rocket Jawaani' में दिखेगा Akshara Singh का रॉकिंग अंदाज, गर्दा उड़ाने को तैयार हैं भोजपुरी क्वीन - Aaj Tak

स्टोरी हाइलाइट्स

  • क्या नया करने वाली हैं अक्षरा?
  • फैंस ने लुटाया प्यार

अगर दिल में कुछ कर गुजरने का जुनून हो तो तमाम मुसीबतों के बावजूद भी इंसान अपनी मंजिल पा लेता है. इस बात का सबसे बड़ा उदाहरण अक्षरा सिंह (Akshra Singh) हैं. भोजपुरी इंडस्ट्री में क्वीन का दर्जा का पाने वाली अक्षरा आज जिस मुकाम पर हैं. वहां तक पहुंचना उनके लिये बिल्कुल आसान नहीं रहा है. तमाम मुश्किलों के बावजूद अक्षरा ने वो कर दिखाया जो वो करना चाहती थीं. वैसे अक्षरा सिंह के फैंस के लिये एक गुड न्यूज लेकर आये हैं. 

अक्षरा के फैंस के लिये गुड न्यूज
पिछले कुछ महीनों में अक्षरा सिंह ने एक से बढ़ एक हिट सॉन्ग की लिस्ट लगा दी है. हाल ही में खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के साथ वो सुनामी सॉन्ग (Tsunami Song) में नजर आईं. सुनामी के जरिये अक्षरा और खेसारी ने फिर साबित कर दिया कि ये जब-जब साथ आयेंगे रॉक करेंगे. सुनामी के बाद भोजपुरी क्वीन अक्षरा एक नया गाना लेकर हाजिर होने वाली हैं. 

ब्रॉलेट-शॉर्ट्स में भोजपुरी एक्ट्रेस श्वेता शर्मा का सिजलिंग लुक देख कर इंप्रेस हुए फैंस, PHOTOS

अक्षरा सिंह ने इंस्टाग्राम पर उनके अपकमिंग सॉन्ग का मोशन पोस्टर शेयर किया है, जिसमें 'रॉकेट जवानी' लिखा दिख रहा है. अपकमिंग गाने की झलक शेयर करते हुए अक्षरा लिखती हैं, आ रही हूं गर्दा उड़ाने कुछ नया लेकर, जो मैंने पहले कभी नहीं आजमाया. आपका प्यार और आर्शीवाद चाहिये. मोशन पोस्टर में अक्षरा काफी कातिलाना नजर आ रही हैं.

भरी महफिल में Pawan Singh ने छेड़े सुर, देखने लायक था Smrity Sinha का रिएक्शन

फैंस हैं एक्साइटेड
एक्ट्रेस के नये म्यूजिक वीडियो का पोस्टर सामने आते ही उनके फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. हर कोई जानने के लिये बेताब है कि आखिर अक्षरा  क्या नया करने जा रही हैं. पोस्टर देख कर इतना समझ आ चुका है कि अक्षरा जो भी करेंगी धमाल ही मचायेंगी. फिलहाल तो हम सिर्फ और सिर्फ उनके न्यू सॉन्ग का इंतजार कर सकते हैं. क्या आप भी अक्षरा के 'रॉकेट जवानी' टाइटल ट्रैक के लिये एक्साइटेड हैं?

Adblock test (Why?)


'Rocket Jawaani' में दिखेगा Akshara Singh का रॉकिंग अंदाज, गर्दा उड़ाने को तैयार हैं भोजपुरी क्वीन - Aaj Tak
Read More

B Praak बने पापा लेकिन कुछ देर में आई बुरी खबर, बच्चे ने पैदा होते ही तोड़ा दम - Aaj Tak

स्टोरी हाइलाइट्स

  • बी प्राक के बच्चे पैदा होते ही निधन
  • जन्म के समय ही तोड़ दिया दम

सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर दूसरी बार पिता बने, लेकिन जन्मे बच्चे ने उसी समय दम तोड़ दिया. इस समय सिंगर के घर में मायूसी छाई है. बी प्राक (B Praak) और उनकी पत्नी मीरा बच्चन, दोनों ही बच्चे के आने को लेकर काफी एक्साइटेड थे, लेकिन जन्म के तुरंत बाद बेबी ने दम तोड़ दिया. यह बुरी खबर सिंगर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैन्स को दी. उन्होंने इस दुख की घड़ी में सिंगर और उनकी पत्नी की प्राइवेसी बनाए रखने के लिए गुजारिश की है. 

बी प्राक ने लिखी पोस्ट

बी प्राक ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "बहुत दुख के साथ हम लोग यह अनाउंस कर रहे हैं कि जन्में बच्चे का इस दुनिया में आने के एकदम बाद ही निधन हो गया. बतौर पेरेंट्स हम इस समय सबसे बड़ी मुश्किल घड़ी से गुजर रहे हैं. हम सभी डॉक्टर्स और स्टाफ मेंबर्स का शुक्रिया अदा करना चाहते हैं, जिन्होंने अपनी पूरी जान लगा दी. हमें सपोर्ट किया. हम सभी इस समय अपने होश में नहीं हैं. बहुत टूटे हुए हैं. हम आप सभी से गुजारिश करते हैं कि हमें हमारी प्राइवेसी बनाए रखने दें. आपके मीरा और बी प्राक."

बी प्राक ने पहले बेबी का स्वागत साल 2020 में किया था. पत्नी ने बेटे को जन्म दिया था. बी प्राक की शादी चंडीगढ़ में साल 2019 में हुई थी. हाल ही में इनका नया गाना 'ईश्क नहीं करते' रिलीज हुआ है जो बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) के बर्थडे पर लॉन्च किया गया है. इस गाने को बी प्राक ने अपनी आवाज दी है. सॉन्ग काफी इमोशनल है. इस गाने को जानी और बी प्राक ने मिलकर कंपोज किया है. 

प्रतीक बच्चन है असली नाम, क्या स्टारडम ने बनाया B Praak? सिंगर का जवाब जीत लेगा दिल

बी प्राक की पत्नी की अगर बात करें तो उनका पूरा नाम मीरा बच्चन है. सरनेम पढ़कर लोग यह मान बैठे हैं कि इनका अमिताभ बच्चन के परिवार से कोई नाता है. ऐसा नहीं है. यह लाइमलाइट से दूर रहना प्रिफर करती हैं. यह पेशे से बतौर एक फिटनेस ट्रेनर हैं. पर्सनल व्लॉग मीरा अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करती नजर आती हैं. इनके इंस्टाग्राम पर 51 हजार फॉलोअर्स हैं. अकाउंट भी वैरिफाइड है.

 

Adblock test (Why?)


B Praak बने पापा लेकिन कुछ देर में आई बुरी खबर, बच्चे ने पैदा होते ही तोड़ा दम - Aaj Tak
Read More

Tuesday, June 14, 2022

Brahmastra का ट्रेलर देख लोगों के रोंगटे खड़े, बोले- ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म - Aaj Tak

स्टोरी हाइलाइट्स

  • 9 सितंबर को रिलीज हो रही है फिल्म
  • शिवा के किरदार में दिखेंगे रणबीर

Brahmastra Trailer: 'ब्रह्मास्त्र', बॉलीवुड फैंस पिछले कई साल से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं. फिल्म रिलीज में अभी भी चंद महीने बचे हैं. पर उससे पहले 'ब्रह्मास्त्र' का ट्रेलर रिलीज करके फैंस की बेताबी को थोड़ा कम जरूर किया गया है. आइये जानते हैं कि रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म का ट्रेलर लोगों को कितना इंप्रेस कर पाया है. 

रिलीज हुआ 'ब्रह्मास्त्र' का ट्रेलर
अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी 'ब्रह्मास्त्र' एक मल्टी स्टारर फिल्म है. जिसमें आलिया भट्ट, रणबीर कपूर समेत अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय भी लीड रोल में हैं. फिल्म में एक ओर जहां रणबीर शिवा का रोल निभाने जा रहे हैं. वहीं आलिया भट्ट ईशा के किरदार में नजर आने वाली हैं. 'ब्रह्मास्त्र' में रणबीर शिवा बनाकर दुनिया की रक्षा करते दिखेंगे. 

Brahmastra Trailer Release: आ रहा अस्त्रों का देवता 'ब्रह्मास्त्र', एक्शन-एडवेंचर से भरपूर रणबीर-आलिया की फिल्म

'ब्रह्मास्त्र' के ट्रेलर में रणबीर कपूर शिवा के किरदार में कुछ अलग करते दिख रहे हैं. अयान मुखर्जी की फिल्म में VFX का भी भरपूर इस्तेमाल किया गया है. 2 मिनट 51 सेकेंड का ट्रेलर देख कर आप फिल्म की कहानी आसानी से समझ सकते हैं. ट्रेलर में आलिया और रणबीर के रोमांस की झलक देखने को मिली. कुल मिलाकर ट्रेलर एंटरटेनमेंट का फुल डोज लेकर आया है. आइये जानते हैं कि फैंस को ट्रेलर कितना पसंद आया और कितना नहीं.  

Varun Dhawan ने Tejasswi Prakash को बनाया भाभी, क्या 'देवर' की ये बात मानेंगी एक्ट्रेस?

कैसा लगा ट्रेलर?
जब से करण जौहर ने 'ब्रह्मास्त्र' के ट्रेलर रिलीज की तारीख का ऐलान किया था. लोग इसे देखने के इंतजार में बैठे थे. फिल्म के मेकर्स और स्टार कास्ट के लिये खुशी की बात ये है कि फैंस को 'ब्रह्मास्त्र' का ट्रेलर काफी पसंद आ रहा है. फिल्म के ट्रेलर को लोग Wow..., Nice..., Awesome... जैसे बेहतरीन शब्दों से नवाज आ रहे हैं.  'ब्रह्मास्त्र' का ट्रेलर देखने के बाद कई फिल्मी फैंस क्रेजी भी दिखाई दे रहे हैं. यानी साफ तौर पर समझें, तो जनता को फिल्म का ट्रेलर काफी शानदार लगा. इन्होंने तो अपनी राय दे दी. अब आप भी बता दीजियेगा कि आपको रणबीर और आलिया की फिल्म का ट्रेलर कैसा लगा?

Adblock test (Why?)


Brahmastra का ट्रेलर देख लोगों के रोंगटे खड़े, बोले- ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म - Aaj Tak
Read More

'विक्रम' ने वर्ल्ड वाइड कमाए 300 करोड़: कमल हासन बोले- अब मैं अपने सारे लोन चुका सकता हूं, फैमिली और फ्रेंड्... - Dainik Bhaskar

3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

साउथ सुपरस्टार कमल हासन की फिल्म 'विक्रम' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इस फिल्म ने सिर्फ 11 दिन में ही वर्ल्ड वाइड 322 करोड़ रुपए से ज्यादा कमा लिए हैं। इतना ही नहीं फिल्म ने सिर्फ इंडिया से ही 220 करोड़ रुपए से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है। इसके साथ ही कमल हासन के करियर की यह बेस्ट फिल्म भी बन गई है। 'विक्रम' की सक्सेस के बाद अब हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कमल हासन ने कहा कि इस फिल्म से उन्हें जितना पैसा मिलने वाला है, उससे वे अब अपने सारे लोन चुका सकते हैं।

फैमिली और फ्रेंड्स को कुछ भी दे सकता हूं
कमल हासन ने यह भी कहा, "अब मैं अपने सारे लोन चुका सकता हूं। अपने पसंद के कंटेंट पर ही काम करूंगा। अपनी फैमिली और फ्रेंड्स को कुछ भी दे सकता हूं, जो भी देना चाहता हूं।" उन्होंने यह भी खुलासा किया कि इससे पहले जब वह कहते थे कि उनकी फिल्म 300 करोड़ रुपए कमाएगी तो कोई ये बात मानता नहीं था।

मैं सिर्फ एक अच्छा इंसान बनना चाहता हूं
कमल हासन ने आगे कहा, "अगर आगे मेरे पास कुछ नहीं बचा, तो मैं कहूंगा कि मेरे पास देने के लिए और कुछ नहीं है। मुझे किसी और के पैसे लेकर दूसरों की मदद करने का नाटक नहीं करना है। मुझे कोई ग्रैंड टाइटल नहीं चाहिए। मैं सिर्फ एक अच्छा इंसान बनना चाहता हूं।"

11 दिन में वर्ल्ड वाइड 322.15 करोड़ कमाए
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 150 करोड़ रुपए के बजट में बनी इस फिल्म ने 11 दिन में इंडिया से सभी भाषाओं में 220.75 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। वहीं फिल्म ने अब तक वर्ल्ड वाइड 322.15 करोड़ रुपए का ग्रॉस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है। इस फिल्म को दुनियाभर में 3200 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था।

इस एक्शन ड्रामा फिल्म को लोकेश कनगराज ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में कमल हासन के अलावा विजय सेतुपति, फहाद फाजिल, कालिदास जयराम, नारायण, एंटनी वर्गीस और अर्जुन दास भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म में सूर्या का एक कैमियो भी है।

खबरें और भी हैं...

Adblock test (Why?)


'विक्रम' ने वर्ल्ड वाइड कमाए 300 करोड़: कमल हासन बोले- अब मैं अपने सारे लोन चुका सकता हूं, फैमिली और फ्रेंड्... - Dainik Bhaskar
Read More

Archana Puran Singh का छलका दर्द, 'सास की मौत के बाद भी शो के लिए हंसते रहना पड़ा' - Aaj Tak

स्टोरी हाइलाइट्स

  • अर्चना पूरन सिंह ने शेयर किए अनुभव
  • कॉमेडी सर्कस के दौरान हुआ था अजीब वाकया

अपनी बेहिसाब हंसी के लिए जानी जाने वाली अर्चना पूरन सिंह कई कॉमेडी शोज में आ चुकी है. द कपिल शर्मा शो पर अर्चना पूरन सिंह हंसी के ठहाके लगाती नजर आती थीं, अब वह जल्द ही इंडियाज लाफ्टर चैम्पियन में शेखर सुमन के साथ जज करती नजर आएंगी. अर्चना सोनी टीवी पर आने वाले कॉमेडी सर्कस को भी जज कर चुकी हैं. इस शो को याद करते हुए एक्ट्रेस ने एक बुरा अनुभव शेयर किया. 

जब हंसते रहने को मजबूर हुईं अर्चना

अर्चना पूरन सिंह ने हाल ही में खुलासा किया कि वो एक बहुत बुरे दौर से गुजरी हैं. कॉमेडी सर्कस शो के दौरान का ये एक्सपीरियंस बताते हुए अर्चना कहती हैं कि मैं अपनी सासू मां के बहुत करीब रही हूं. वो उस समय हॉस्पिटल में एडमिट थीं. मैं शो के सेट पर पहुंची और आधी शूटिंग के दौरान मुझे कॉल आया कि मेरी सास का देहांत हो गया है. मैंने प्रोडक्शन हाउस को बताया कि मुझे तुरंत जाना होगा. जिसके बाद प्रोडक्शन हाउस ने कहा आप अपने रिएक्श रिकॉर्ड करवा दीजिए और जाइये. 

महिमा चौधरी ने कहां कराया ब्रेस्ट कैंसर का ट्रीटमेंट? टीना अंबानी को कहा शुक्रिया
 

अर्चना ने उस बुरे दौर को याद करते हुए कहा कि ऐसा एक्सपीरियंस भगवान किसी को ना कराए. अर्चना ने आगे बताया कि क्योंकि मेरे रिएक्शन्स सभी हंसने के होते थे, या कमेंट्स जो सभी जेनरिक होते थे. मैं आज भी भूल नहीं सकती कि मैं वहां बैठी थी और सिर्फ हंसे जा रही थी. मैं दिमाग से बिलकुल ब्लैंक हो चुकी थी. मुझे सिर्फ और सिर्फ अपनी सास का चेहरा याद आ रहा था. उस ट्रॉमा को मैं कभी नहीं भूल सकती.' 

कभी माफी, कभी तंज...क्या मामा गोविंदा के लिए सच्चा है कृष्णा अभिषेक का प्यार या पब्लिसिटी के लिए ड्रामा?
 

अर्चना पूरन सिंह याद करते हुए एक और किस्सा बताती हैं कि उन्हें तब भी हंसते रहने के रिएक्शन्स देते रहने पड़े थे, जब उनके बेटे के पैर में फूटबॉल खेलते वक्त फ्रैक्चर हो गया था. अर्चना ने कहा, 'एक मां होने के नाते मेरा हंसने का मन नहीं करेगा, मेरा मन उसकी चिंता में लगा होगा, लेकिन मैं शो में हंस रही थी. अंदर से आप कितना टूटा हुआ महसूस करते हैं, ये शायद ही कोई समझ पाए'. 

Adblock test (Why?)


Archana Puran Singh का छलका दर्द, 'सास की मौत के बाद भी शो के लिए हंसते रहना पड़ा' - Aaj Tak
Read More

Deepika Padukone की हार्ट रेट बढ़ी, जाना पड़ा अस्पताल, हार्ट अटैक की तरफ इशारा करती है यह बीमारी, जानिए कारण और इलाज - Navbharat Times

Sushant Singh Rajput Death Anniversary: इन हसीनाओं से था सुशांत सिंह राजपूत का अफेयर, लिस्ट में हैं कई नाम - Bollywood Life हिंदी

Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_ATF_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_1_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_2_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_3_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_ATF_970x90|970,250~Bollywoodlife_hindi_Web/bollywoodlife_hindi_ros_strip|1300,50

Adblock test (Why?)


Sushant Singh Rajput Death Anniversary: इन हसीनाओं से था सुशांत सिंह राजपूत का अफेयर, लिस्ट में हैं कई नाम - Bollywood Life हिंदी
Read More

OTT Release: एनिमल-कर्मा कॉलिंग... भौकाल मचा रही ये फिल्में-वेब सीरीज, वीकेंड का मजा होगा दोगुना - Aaj Tak

इस वीकेंड की लिस्ट के साथ हम तैयार हैं. अग लॉन्ग वीकेंड का मजा दोगुना करना चाहते हैं तो आप अमेजन प्राइम, नेटफ्लिक्स और सोनी लिव के अलावा जी...