Rechercher dans ce blog

Sunday, September 10, 2023

Exclusive: शिल्पा शेट्टी कुंद्रा बोलीं- मिडिल क्लास वाली वैल्यू मुझमें भी है, फिल्म ‘सुखी’ को लेकर कही ये बात - प्रभात खबर - Prabhat Khabar

बहुत ही अच्छा टाइम आ गया है. इसी इंतजार में थे कि अपना टाइम कब आयेगा. अंतत: अपना टाइम आ ही गया. कोविड के बाद से इंडस्ट्री बहुत ही लो फेज से गुजर रही थी. अब फिर से एक सकारात्मक माहौल बना है. मेरी फिल्म ‘सुखी’ छह महीने पहले रिलीज होने वाली थी, लेकिन मेरा पैर टूट गया. कुछ शूट करना बच गया था. इस वजह से फिल्म अब रिलीज हो रही है, जो कि बहुत अच्छा टाइम है.

Adblock test (Why?)


Exclusive: शिल्पा शेट्टी कुंद्रा बोलीं- मिडिल क्लास वाली वैल्यू मुझमें भी है, फिल्म ‘सुखी’ को लेकर कही ये बात - प्रभात खबर - Prabhat Khabar
Read More

करोड़ों की कमाई, सुपरहिट मूवीज, फिर भी सनी को अवॉर्ड ना मिलने का है गम? - Aaj Tak

सनी, घातक, बॉर्डर, गदर एक प्रेम कथा, दामिनी और घायल जैसी तमाम सुपरहिट मूवीज दे चुके हैं. पर अब तक वो कई बड़े अवॉर्ड से दूर हैं.  

Adblock test (Why?)


करोड़ों की कमाई, सुपरहिट मूवीज, फिर भी सनी को अवॉर्ड ना मिलने का है गम? - Aaj Tak
Read More

Saturday, September 9, 2023

Welcome 3 Teaser Out: अक्षय कुमार ने अपने बर्थडे पर फैंस को दिया तोहफा, ‘वेलकम 3’ का मजेदार टीजर - ABP न्यूज़

Welcome 3 Teaser Released: बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार आज अपना 56वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. इस मौके पर एक्टर को सेलेब्स सहित फैंस जमकर बधाई दे रहे हैं. वहीं अक्षय कुमार ने भी अपने जन्मदिन के मौके पर फैंस को ट्रीट दी है. दरअसल एक्टर ने अपने बर्थडे पर अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' (वेलकम 3) का मजेदार टीजर जारी कर दिया है. साथ ही फिल्म की रिलीज डेट और स्टार कास्ट का भी खुलासा हो गया है.

अक्षय कुमार ने जारी किया 'वेलकम टू द जंगल' का टीजर
वहीं 'वेलकम टू द जंगल' के टीजर की बात करें तो ये बेहद मजेदार लग रहा है. टीजर की शुरुआत जंगल से होती है. जहां फिल्म की पूरी स्टार कास्ट आर्मी ड्रेस पहने हुए वेलकम 3 का टाइटल सॉन्ग गाती नजर आती है. बीच में दिशा पाटनी और अक्षय कुमार की नोंक-झोंक भी होती है और फिर रवीना टंडन बीच-बचाव करती हैं.

कब रिलीज होगी 'वेलकम टू द जंगल'
टीजर को अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा है, “ खुद को और आप सब को एक बर्थडे गिफ्ट दिया है आज. अगर आपको ये पसंद आए  और आप थैंक्स कहेंगे तो मैं वेलकम (30 कहूंगा).” इसके साथ ही अक्षय ने फिल्म की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी है. जिसके मुताबिक 'वेलकम टू द जंगल' अगले साल 20 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

वेलकम 3 की स्टारकास्ट का भी हुआ खुलासा
'वेलकम टू द जंगल', वेलकम फ्रेचाइजी की तीसरी इंस्टॉलमेंट है. इसके पहले दो पार्ट सुपरहिट रहे थे और अब वेलकम 3 या 'वेलकम टू द जंगल' भी फुल ऑफ लाफ्टर की डोज लग रही है. फिल्म में बॉलीवुड के तमाम सितारों का जमघट नजर आ रहा है. टीजर से फिल्म की स्टारकास्ट का खुलासा हो गया है. 'वेलकम टू द जंगल' में अक्षय कुमार, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडीज, परेश रावल, सुनील शेट्टी, संजय दत्त, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, अरशद वारसी, दलेर मेहंदी, मिका सिंह, रवीना टंडन, लारा दत्ता,  मुकेश तिवारी, शारिब हाशिम, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, राहुल देव, जाकिर हुसैन, यशपाल शर्मा, सहित कईं स्टार्स धमाल मचाने वाले हैं. दिलचस्प बात ये है कि एक अर्से बाद पर्दे पर रवीना टंडन और अक्षय कुमार स्क्रीन स्पेस शेयर करते हुए नजर आएंगे.

वेलकम 3 में 24 स्टार्स ने परफॉर्म किया कैपेला
बता दें कि 'वेलकम टू द जंगल' में पहली बार 24 एक्टर्स कैपेला परफॉर्म करते नजर आएंगे. बता दें कि कैपेला का मतलब है बिना किसी म्यूजिकल इंस्ट्रीमेंट के कुछ लोगों द्वारा गाना गाया जाना.जियो स्टूडियोज और बेस इंडस्ट्रीज ग्रुप प्रेजेंट 'वेलकम टू द जंगल' ज्योति देशपांडे और फिरोज ए. नाडियाडवाला द्वारा निर्मित और अहमद खान द्वारा निर्देशित है. ये फिल्म फिलहाल प्री-प्रोडक्शन में है और '20 दिसंबर 2024' को इसकी ग्रैंड थिएट्रिकल रिलीज होगी.  मेकर्स हंसी और एंटरमेंटन की उस लिगेसी को बरकरार रखने की पूरी कोशिश कर रहे हैं जिसके लिए 'वेलकम' फ्रेंचाइजी जानी जाती है.

ये भी पढ़ें: एल्विश यादव के लिए ये काम कर रही हैं Urvashi Rautela, वीडियो शेयर कर कहा - 'अपने हीरो के लिए तो मैं...'

Adblock test (Why?)


Welcome 3 Teaser Out: अक्षय कुमार ने अपने बर्थडे पर फैंस को दिया तोहफा, ‘वेलकम 3’ का मजेदार टीजर - ABP न्यूज़
Read More

Friday, September 8, 2023

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में लीप के बाद इन 8 स्टार्स का कट जाएगा पत्ता, बदल जाएगी पूरी कहानी? - Bollywood Life हिंदी

[unable to retrieve full-text content]

  1. Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में लीप के बाद इन 8 स्टार्स का कट जाएगा पत्ता, बदल जाएगी पूरी कहानी?  Bollywood Life हिंदी
  2. Yeh Rishta Kya Kehlata hai: अभिमन्यु परिवार के आगे बना बुरा बेटा, मंजरी की हालत का ठहराया जिम्मेदार  DNA Hindi
  3. Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 8th Sept 2023 Episode : किस बात पर भड़कीं अभिमन्यु की मां मंजरी, बोलीं- आप पर्सनली रूप से किसी को निशाना …  The Bharatnama
  4. Google समाचार पर पूरी खबर देखें

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में लीप के बाद इन 8 स्टार्स का कट जाएगा पत्ता, बदल जाएगी पूरी कहानी? - Bollywood Life हिंदी
Read More

जेलर में रजनीकांत संग दिखे एक्टर जी मारीमुथु, डबिंग करते हुए उठा सीने में दर्द, हुई मौत - Aaj Tak

साउथ सिनेमा से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर’ के एक्टर जी मारीमुथु का कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया. वो 58 साल के थे और इस उम्र में उनका दुनिया से जाना लोगों के लिए बड़ा झटका है. 

नहीं रहे साउथ एक्टर जी मारीमुथु
कहा जा रहा है कि 8 सितंबर को जी मारीमुथु चेन्नई के स्टूडियों में डबिंग कर रहे थे. डबिंग करते हुए तेज दर्द उठा और वो अचानक बेहोश हो गए. इसके बाद उन्हें फौरन हॉस्पिटल ले जाया गया, पर अफसोस वहां उन्हें डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया. एक्टर के निधन से रजनीकांत शॉक हैं. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा- मारीमुथु एक टैलेंटेड एक्टर थे. उनके निधन की खबर ने मुझे शॉक कर दिया है. 

फिल्म ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला लिखते हैं- शॉकिंग. लोकप्रिय तमिल एक्टर मारीमुथु नहीं रहे. कार्डियक अरेस्ट के कारण आज उनका निधन हो गया. भगवान उनकी आत्मा को शांति दे. 

एक्टर ने अपने करियर की शुरुआत 1999 में अजित कुमार की फिल्म वैली में सपोर्टिंग एक्टर के तौर पर की थी. इसके बाद उन्हें फिल्म डायरेक्टर वसंत ने आसी में असिस्टेंट डायरेक्टर बनने का मौका दिया. डायरेक्शन की दुनिया में कदम रखने के बाद उन्होंने कन्नुम कन्नुम जैसी मूवीज बनाई. वो ना सिर्फ अच्छे एक्टर-डायरेक्टर बने, बल्कि उन्हें स्क्रीप्ट, स्क्रीनप्ले और डायलॉग लिखने का भी शौक था. 

Sun Pictures ने भी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए एक्टर के निधन पर शोक जताया है. 

रजनीकांत संग किया काम 
हाल ही में जी. मारीमुथु को रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर’ में देखा गया था. हालांकि, वो तमिल इंडस्ट्री में टीवी शो एथिरनीचल को लेकर ज्यादा पॉपुलर थे. शो में उन्होंने आदिमुथु गुणसेकरन का रोल अदा किया था, जिसमें में उनका डायलॉग 'हे, इंदम्मा' हर जगह लोकप्रिय हो गया था.

डायरेक्शन में लंबा ब्रेक लेने के बाद 2014 में उन्होंने पुलिवाल फिल्म से एक्टिंग में कमबैक किया. उन्हें युद्धम सेई, बैरवा, कोडी और शिवरंजिनियम इन्नम सिला पेंगलम जैसी मूवीज के लिए जाना जाता है. 

Adblock test (Why?)


जेलर में रजनीकांत संग दिखे एक्टर जी मारीमुथु, डबिंग करते हुए उठा सीने में दर्द, हुई मौत - Aaj Tak
Read More

Thursday, September 7, 2023

90 की उम्र लेकिन रोज रियाज करती हैं आशा ताई: सुदेश भोसले बोले- लोग मुझे उनका बेटा समझते हैं, बुरे दिनों में... - Dainik Bhaskar

एक घंटा पहलेलेखक: उमेश कुमार उपाध्याय / अरुणिमा शुक्ला

  • कॉपी लिंक

आज लीजेंड्री गायिका आशा भोसले का 90वां जन्मदिन है। 20 भाषाओं में 11 हजार से ज्यादा गाने गा चुकीं आशा जी उम्र के इस पड़ाव पर भी उतनी ही एक्टिव हैं। अपने 90वें जन्मदिन पर वे दुबई में शो कर रही हैं।

पं. दीनानाथ मंगेशकर की दूसरी बेटी आशा जी ने जब फिल्मी दुनिया में बतौर गायिका कदम रखा तो उन पर लता मंगेशकर की छोटी बहन होने का भी प्रेशर था। लता दीदी तब तक फेमस गायिका बन चुकी थीं।

लता दीदी से अलग आशा जी ने गायिकी का एक अलग ही अंदाज ईजाद किया। हजारों गाने, सैकड़ों लाइव शो और अनगिनत यादगार लम्हे, उनकी जिंदगी में इन सब के अलावा भी काफी कुछ घटा है।

90वें जन्मदिन के मौके पर हमने आशा जी के बारे में बात की फेमस सिंगर सुदेश भोसले से। सुदेश ही ऐसे कलाकार हैं, जिन्होंने आशा जी के साथ सबसे ज्यादा लाइव शो किए हैं और आज भी वो दुबई में उनके साथ ही शो कर रहे हैं। सुदेश कहते हैं कि भोसले सरनेम की वजह से लोग मुझे उनका बेटा ही मानते हैं, हमारा रिश्ता भी मां-बेटे जैसा ही है।

सुदेश ने हमसे कई बातें साझा कीं। पढ़िए, आशा जी की जिंदगी के कुछ दिलचस्प किस्से, सुदेश भोसले की जुबानी-

मेरे गाने सुन आशा ताई रो दीं, पंचम दा ने गले लगाया
साल 1986। ये साल मेरे लिए लकी साबित हुआ। इस साल मेरे साथ जो वाकया हुआ, वो किसी करिश्मे से कम नहीं था। एक दिन मैं स्टेज शो कर रहा था। तभी आशा ताई की नजर मुझ पर पड़ी। उन्होंने मुझे किशोर कुमार और एस.डी. बर्मन के गानों को उन्हीं के अंदाज में गाते हुए सुना। उस वक्त तो उन्होंने कुछ नहीं कहा। सिर्फ सुनकर चली गईं। मुझे भी नहीं पता था कि आशा भोसले मुझे सुन रही हैं।

इस शो को कुछ ही दिन बीते थे, एक स्टूडियो में मेरी मुलाकात आशा ताई से हुई। उन्हें देखते ही मैंने उनके पैर छुए। आशीर्वाद देने के बाद उन्होंने मुझसे एस.डी. बर्मन के गाने की गुजारिश की। ये सुनते ही मैं नर्वस हो गया। समझ नहीं आ रहा था क्या करूं। मेरी हालत देख उन्होंने कहा- आप बिना किसी झिझक के आराम से गाइए।

मैंने ‘डोली में बिठाई के कहार’ गाने को बिल्कुल एस.डी. बर्मन के अंदाज में गाया। जब गाना खत्म हुआ तो देखा कि साड़ी के पल्लू से मुंह छिपाकर वो रो रही थीं। उन्होंने मेरे गाने की बहुत तारीफ की। फिर उन्होंने और गाने की डिमांड की। उन्होंने तुरंत ही मेरे गाए हुए सारे गाने रिकाॅर्ड करा लिए और उस रिकॉर्डिंग को अपने साथ ले गईं। फिर कहा- जल्द ही मिलते हैं। इतना कहकर वो चली गईं।

मुझे विश्वास ही नहीं हो रहा था कि आशा भोसले से मेरी मुलाकात हुई है। घर गया, खाना खाया और इस खूबसूरत घटना को सोचते-सोचते सो गया।

सुबह के 7 बजे थे। तभी पड़ोसी घर से आवाज आई कि आर.डी. बर्मन के ऑफिस से कॉल आया है। ये सुनते ही मैं भागा। फोन करने वाले शख्स ने मुझसे जल्द ही अपना पासपोर्ट लेकर ऑफिस आने को कहा।

मुलाकात तो आशा भोसले से हुई थी, लेकिन कॉल पंचम दा के ऑफिस से आया। ये मुमकिन ऐसे हुआ कि आशा ताई रिकॉर्डिंग इसलिए ले गई थीं क्योंकि वो मेरे गाए हुए गानों को पंचम दा को सुनाना चाहती थीं। जब पंचम दा नहा रहे थे तो आशा ताई ने रिकॉर्डिंग बजा दी। गाने सुनकर पंचम दा को लगा कि उनके पिता एस.डी. बर्मन गा रहे हैं। वो जल्दी से बाथरूम से निकल आए। सवाल किया- क्या ये पापा की रिकॉर्डिंग है। आशा ताई ने उन्हें बताया कि एस.डी. बर्मन के अंदाज में ये सारे गाने मैंने गाए हैं। मेरी काबिलियत से प्रभावित होकर उन्होंने मुझसे मिलने को कहा।

जब मैं उनके ऑफिस पहुंचा तो घबराया हुआ था। आशा ताई भी वहां मौजूद थीं। उन्होंने मेरा परिचय देते हुआ कहा- ये वही लड़का है, जो सबके अंदाज में परफेक्ट गाता है। फिर आर.डी. बर्मन ने हंसते हुए कहा- क्यों, तुम्हीं हो जो मेरे बाप की आवाज में गाते हो। ये सुन वहां मौजूद सब लोग हंसने लगे। मैंने उनके कहने पर 2-3 गाने सुनाए। गाने सुनने के बाद उन्होंने मुझे खुशी से गले लगा लिया।

आशा ताई मुझे बेटे जैसा मानती हैं
पंचम दा ने ही मुझे पहली बार 1998 की फिल्म जलजला में गाने का मौका दिया था। ये मुमकिन इसलिए हुआ था क्योंकि मेरे ऊपर आशा ताई का हाथ था।

इसके बाद मैं हमेशा के लिए आशा ताई से जुड़ गया। इसी साल वो मुझे पहली बार हॉन्गकॉन्ग के ट्रिप पर अपने साथ ले गईं। वहां पर मैंने पहली बार उनके साथ डुएट गाए। इसके बाद ऐसे बहुत कम शो हुए हैं जिनमें मैंने उनके साथ परफॉर्मेंस न दी हो। उनके साथ लगभग हर शो का हिस्सा रहा हूं। वो कहती हैं, सुदेश मैं बस तुम्हारे साथ ही डुएट में कंफर्टेबल हूं।

शायद यही कारण रहा कि जिस इवेंट में, मैं किसी कारणवश नहीं जा पाता था, उस इवेंट में वो डुएट गाती ही नहीं थीं। आशा ताई से इतना स्नेह पाकर भला कौन नहीं खुद को दुनिया का सबसे भाग्यशाली मानेगा।

हमारा रिश्ता एक मां-बेटे की तरह है। हम दोनों का सरनेम भी भोसले है। इससे भी लोगों को लगता है कि मैं सच में उनका बेटा हूं।

लता दीदी को कॉपी नहीं किया, खुद की स्टाइल विकसित की
आशा ताई ने शुरुआत से ही संघर्ष देखा है। पर्सनल लाइफ भी संघर्ष से भरी रही। जब वो छोटी थीं, तभी उनके पिता का निधन हो गया था। वो अपने छोटे भाई हृदयनाथ मंगेशकर को गोद में लिए घर के सारे काम करती थीं।

जब वो इंडस्ट्री में आई थीं, जब लता दीदी अपना नाम बना चुकी थीं। उन पर लता मंगेशकर की बहन होने का भी प्रेशर था। हालांकि उन्होंने इस बात का मान हमेशा रखा और मेहनत के दम पर इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई।

आशा ताई लता मंगेशकर की बहन थीं। चाहतीं तो उन्हीं की स्टाइल कॉपी कर इंडस्ट्री में सर्वाइव कर सकती थीं। मगर उन्होंने ऐसा नहीं किया। उन्होंने खुद की स्टाइल बनाई और बन गईं बॉलीवुड की वर्सटाइल सिंगर।

जब सीनियर रिकॉर्डिस्ट ने कहा, आशा ताई इस गाने के लिए परफेक्ट नहीं
आशा ताई ने मुझे बताया था कि जब वो इंडस्ट्री में नई थीं, तब एक दिन वो किशोर कुमार के साथ गा रही थीं। तभी वहां मौजूद सीनियर रिकॉर्डिस्ट ने कहा- ये दोनों क्या गा पाएंगे। इन्हें ये गाना नहीं देना चाहिए।

रिकॉर्डिस्ट की बात मान कर दोनों को गाने नहीं दिया गया। दोनों को इस बात का बहुत बुरा लगा। स्टूडियो से निकलकर वह समुद्र किनारे गए और सोचने लगे कि उनसे कहां चूक हुई।

समय के साथ आशा ताई इस घटना को भूल गईं। मेहनत की बदौलत इंडस्ट्री में उनका रुतबा बढ़ता गया। एक दिन वो किशोर कुमार के साथ रिकॉर्डिंग के लिए स्टूडियो गई थीं। वहां पर वही सीनियर रिकॉर्डिस्ट मौजूद थे, जिन्होंने दोनों को गाने नहीं दिया था। आशा ताई ने तो कुछ नहीं कहा, लेकिन किशोर कुमार ने मौके का फायदा उठाते हुए रिकॉर्डिस्ट से कहा- क्यों, आपने तो कहा था कि हम गा नहीं सकते। आप देख लीजिए कि अब हम कहां हैं।

पारिवारिक शोषण की आधी बातें झूठी हैं
आशा ताई की पर्सनल लाइफ भी संघर्ष से भरी रही। पहली शादी में तो काफी उतार-चढ़ाव देखना पड़ा। पति भी गुस्सैल स्वभाव के थे। हालांकि, जो खबरें आई हैं कि वह घरेलू हिंसा से परेशान थीं, वो आधी झूठी हैं।

वहीं उनकी बेटी ने 55 साल की उम्र में खुदकुशी कर ली थी। एक मां के लिए इससे बड़े दुख की बात क्या होगी कि बच्चे की मृत्यु उसकी आंखों के सामने हो जाए। खैर, उन्होंने इस दुख का सामना किया।

जिंदगी के इस पड़ाव पर भी रोज रियाज करतीं
आशा ताई आज 90 साल की हो गई हैं, लेकिन उन्होंने रियाज करना नहीं छोड़ा। वो रोज रियाज करती हैं। रियाज की शुरुआत वो ओम उच्चारण से करती हैं। एक बार मैं उनके साथ अमेरिका ट्रिप पर गया था। रात के 2-3 बजे तक हमने परफॉर्मेंस दी। फिर होटल आए। उन्होंने मुझसे पूछा- सुदेश सच बताना, मैंने अच्छा गाया है ना।

मैंने कहा- आप भला मुझसे क्यों पूछ रही हैं, आप हमेशा बेहतर ही गाती हैं।

उन्होंने फिर कसम देकर पूछा।

मैंने कहा- ताई, इवेंट बहुत अच्छा हुआ है, आपने बहुत अच्छा गाया है।

इस छोटी सी बातचीत के बाद हम अपने-अपने कमरे में सोने चले गए।

अगले दिन मैं करीब 7 बजे सोकर उठा। बहुत भूख लगी थी। मैं नाश्ते के लिए नीचे जा ही रहा था कि ताई के कमरे से रियाज सुनाई दिया। मैं सोच में पड़ गया। रात को मैं भी उन्हीं के साथ था, उतना ही थका, लेकिन सुबह उठकर मैं खाने जा रहा था और वो रियाज कर रही थीं। यही आशा ताई और बाकियों में फर्क है।

उनके इस जन्मदिन पर हम दुबई में परफॉर्म करने वाले हैं। वो वही गाने गाएंगीं, जो हमेशा से गाती आ रही हैं। इसके बावजूद उन्होंने हर गाने की 5-5 बार प्रैक्टिस की है।

रेस्टोरेंट की हर डिश को अपने हिट गानों का नाम दिया
आशा ताई गायिकी के साथ रेस्टोरेंट के बिजनेस को भी आगे बढ़ा रही हैं। दुनियाभर में उनके दर्जनभर से ज्यादा रेस्टोरेंट हैं। पहला दुबई में खुला था- आशा’ज रेस्टोरेंट। अब कई बड़े रेस्टोरेंट दुबई, कुवैत, मैनचेस्टर के अलावा और भी कई देशों में है। इस चेन के लिए खुद आशा ताई ने कुछ रेसिपीज ईजाद की हैं। वो खुद भी अपने रेस्टोरेंट के किचन में खाना पकाती नजर आती हैं।

उन्होंने रेस्टोरेंट की हर डिश को अपने हिट गाने का नाम दिया है। खाने में यूज होने वाले मसाले शेफ नहीं बल्कि वो खुद ही बनाया करती हैं। कभी-कभी तो ऐसा भी हुआ है कि वो रियाज करने के साथ ही खाना भी पका लेती हैं।

कठिन समय में आशीर्वाद के रूप में गोल्ड प्लेटेड मूर्ति दी
कोविड के समय मैं थोड़ा परेशान चल रहा था। मुझे याद है, 28 सितंबर का दिन था। उसी दिन मेरी बात आशा ताई से हुई। दबी आवाज सुनकर वो समझ गईं कि मैं परेशान हूं। काफी पूछने पर मैंने उन्हें अपनी सारी परेशानी बताई।

उनसे बात करने के बाद मैंने लता दीदी को कॉल किया। उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भी मुझसे पूछा- सुदेश सब ठीक चल रहा है ना, तेरे काम, बाकी सब ठीक है ना। मैंने उन्हें सच नहीं बताया और झूठ में कह दिया- हां दीदी, सब ठीक है।

शाम का वक्त था कि देखा आशा ताई मेरे घर आ गईं। उन्होंने मुझे समझाया और गणेश जी की एक गोल्ड प्लेटेड मूर्ति दी। उन्होंने कहा- देखना, ये तुम्हारे सारे दुख हर लेंगे।

मैंने आज तक उसी मूर्ति को अपने मंदिर में संभाल कर रखा है।

एक नजर आशा भोसले और आर.डी. बर्मन की लव स्टोरी पर…
दोनों की पहली मुलाकात 1956 में फिल्म तीसरी मंजिल के गाने के लिए हुई थी। लगातार साथ काम करते हुए दोनों एक-दूसरे को चाहने लगे। एक दिन मौका पाते ही आर.डी. बर्मन ने आशा के सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया।

आशा तो आर.डी. बर्मन से शादी करने के लिए मान गईं। मगर जैसे ही ये बात बर्मन की मां तक पहुंची तो उन्होंने शादी से साफ इनकार कर दिया और कहा, ये शादी मेरी लाश पर ही होगी। इनकार की पहली वजह ये थी कि आशा, आर.डी. बर्मन से 6 साल बड़ी थीं और दूसरी कि वो 3 बच्चों की मां थीं।

मां के फरमाबरदार बेटे आर.डी. बर्मन ने भी अपने कदम पीछे खींच लिए। कुछ समय बाद आर.डी. बर्मन के पिता एस.डी. बर्मन का निधन हो गया और मां की मानसिक स्थिति बिगड़ गई। जब मां की हालत में सुधार नहीं दिखा तो आर.डी. बर्मन ने आशा भोसले से 1980 में शादी कर ली।

Adblock test (Why?)


90 की उम्र लेकिन रोज रियाज करती हैं आशा ताई: सुदेश भोसले बोले- लोग मुझे उनका बेटा समझते हैं, बुरे दिनों में... - Dainik Bhaskar
Read More

पति के साथ तलाक पर बोलीं कुशा कपिला: घाव के निशान जल्द मिट जाएंगे, अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप रूमर्स पर क... - Dainik Bhaskar

10 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

एक्ट्रेस और कंटेंट क्रिएटर कुशा कपिला जल्द ही शिल्पा शेट्टी स्टार फिल्म ‘सुखी’ और भूमि पेडनेकर स्टारर ‘थैंक यू फॉर कमिंग’ में नजर आएंगी। तलाक के बाद से कुशा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में रही हैं। वहीं अब कुशा ने हाल ही में अपने तलाक को लेकर बात की और बताया कि वह उस समय किस दौर से गुजर थीं। एक्ट्रेस ने अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप रूमर्स पर भी बात की।

कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम कहना: कुशा
जूम एंटरटेनमेंट को दिए इंटरव्यू में कुशा ने कहा- 'मैं जानती हूं कि ट्रोलिंग जैसी चीजें पब्लिक फिगर होने का एक हिस्सा हैं। अगर आप एक पब्लिक फिगर हैं, तो आपको ये भी समझना होगा- कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम कहना। ये चीजें हमेशा चलती रहेंगी।'

घाव के निशान जल्द ही मिट जाएंगे: कुशा
कुशा ने आगे कहा- ‘मेरी जिंदगी का बस एक ही मकसद है, समय के साथ मुझे खुद को और मजबूत बनाना है। मैं सिर्फ यही सोचकर आगे बढ़ रही हूं। मुझे हर दिन लड़ना होगा, मुझे लोगों का सामना करने के लिए मजबूत बनना होगा। घाव के निशान जल्द ही मिट जाएंगे।’

लाइफ में बिजी रहने की कोशिश करती हूं, ताकि ध्यान भटका रहे: कुशा
कुशा ने आगे कहा- ‘मुझे लगता है कि मेरा ध्यान भटकाने के लिए काफी कुछ है और मैं निश्चित तौर से अपना ध्यान भटकाने के लिए अपनी लाइफ को बिजी रखने की कोशिश करती हूं। हालांकि, मैं अपने ठीक होने के इस प्रोसेस को सीक्रेट रखना चाहती हूं, यह मेरे और मुझसे जुड़े लोगों के लिए बेहतर होगा।’

मैं इस बारे में रिएक्ट नहीं करना चाहती: कुशा
तलाक के कुछ महीनों बाद कुशा का नाम एक्टर अर्जुन कपूर के साथ जोड़ा जा रहा था। जब कुशा से इसके बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा- ‘मैं इस बारे में रिएक्ट नहीं करना चाहती हूं। मुझे नहीं लगता कि मुझे इस बारे में कुछ कहने की जरूरत भी है।’

अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप रूमर्स पर कुशा का रिएक्शन
कुछ दिनों पहले कुशा ने अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप रूमर्स पर रिएक्ट किया था। उन्होंने कहा- ‘रोज अपने बारे में इतनी बकवास बातें पढती हूं कि अब मुझे अपना फॉर्मल इंट्रोडक्शन देते हुए, इस बारे में बात करनी पड़ रही है। हर बार जब मैं अपने बारे में कुछ पढ़ती हूं तो मैं बस उम्मीद और दुआ करती हूं कि मेरी मम्मी ये सब ना पढ़े। उनकी सोशल लाइफ वैसे भी खराब चल रही है।’

जून 2023 में हुआ था कुशा का तलाक
कुशा जून 2023 में अपने पति जोरावर अहलूवालिया से अलग हो चुकी हैं। 6 साल की शादी के बाद कपल ने तलाक ले लिया। इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर करते हुए कुशा ने इस बात की जानकारी दी थी। उन्होंने कहा कि यह फैसला उनके लिए बेहद मुश्किल रहा है।

खबरें और भी हैं...

Adblock test (Why?)


पति के साथ तलाक पर बोलीं कुशा कपिला: घाव के निशान जल्द मिट जाएंगे, अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप रूमर्स पर क... - Dainik Bhaskar
Read More

OTT Release: एनिमल-कर्मा कॉलिंग... भौकाल मचा रही ये फिल्में-वेब सीरीज, वीकेंड का मजा होगा दोगुना - Aaj Tak

इस वीकेंड की लिस्ट के साथ हम तैयार हैं. अग लॉन्ग वीकेंड का मजा दोगुना करना चाहते हैं तो आप अमेजन प्राइम, नेटफ्लिक्स और सोनी लिव के अलावा जी...