Rechercher dans ce blog

Sunday, March 6, 2022

दिव्या अग्रवाल-वरुण सूद का हुआ ब्रेकअप, एक्ट्रेस ने भावुक नोट शेयर कर लिखा-'सांस लेना चाहती हूं' - BollywoodShaadis Hindi

दिव्या अग्रवाल-वरुण सूद का हुआ ब्रेकअप, एक्ट्रेस ने भावुक नोट शेयर कर लिखा-'सांस लेना चाहती हूं'

एमटीवी के शो 'ऐस ऑफ स्पेस' की विनर दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal) और 'स्प्लिट्सविला' फेम वरुण सूद (Varun Sood) एक ऐसे कपल थे, जो दुनिया के सामने एक-दूसरे के लिए अपना प्यार दिखाने से कभी नहीं कतराते थे और अपने रिश्ते को मीडिया की लाइमलाइट से दूर रखना नहीं पसंद करते थे। दिव्या और वरुण टीवी की दुनिया के सबसे पसंदीदा जोड़ों में से एक थे।

divya varun

दिव्या ने एक प्रमुख मीडिया पोर्टल पर अपने रिश्ते की पुष्टि की थी और तब से उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वे दोनों सोशल मीडिया के शौक़ीन होने के कारण अपने प्रशंसकों को अपने जीवन से अपडेट रखने के लिए समय-समय पर तस्वीरें और वीडियोज साझा करते रहते थे। सभी इस कपल की शादी का इंतजार कर रहे थे। इस बीच अब कपल ने अपने लाखों फैंस का दिल तोड़ दिया है। दिव्या ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए वरुण के साथ अपने ब्रेकअप की खबर की घोषणा की है। भले ही उनके ब्रेकअप की वजह इतनी साफ न हो, लेकिन ये सबके लिए शॉकिंग जरूर है।

varun divya

(ये भी पढ़ें- टीना अंबानी ने बेटे अनमोल की शादी में बहनों संग किया था डांस, अब शेयर कीं अनदेखी तस्वीरें)

दरअसल, 6 मार्च 2022 को दिव्या ने अपने इंस्टा हैंडल से अपना आधा चेहरा दिखाते हुए एक तस्वीर साझा की। उनके लंबे कैप्शन ने हमारा ध्यान खींचा। अपनी तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने वरुण सूद के साथ अपने ब्रेकअप की खबर की घोषणा की, जो कपल के फैंस के लिए एक बड़ा झटका है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, "जिंदगी एक सर्कस की तरह है। हर किसी को खुश रखने की कोशिश करो और किसी से उम्मीद मत करो। यह सच है, लेकिन क्या होता है, जब खुद से प्यार कम होने लगे। नहीं, मेरे साथ जो कुछ भी हो रहा है, उसके लिए मैं किसी को दोष नहीं देती.. मुझे लगता है, हो गया... मैं सांस लेना चाहती हूं और अपने लिए जीना चाहती हूं... ठीक है!"

divya

इसके अलावा, अभिनेत्री ने औपचारिक रूप से अपने लंबे समय के प्रेमी वरुण सूद के साथ अपने ब्रेकअप की घोषणा की। दिव्या ने अपने कैप्शन में आगे लिखा है, "मैं यहा औपचारिक रूप से घोषणा करती हूं कि, मैं अपनी जिंदगी में अपने दम पर हूं और मैं जिंदगी को जिस तरह जीना चाहती हूं, उसके लिए अपना समय लेना चाहती हूं। नहीं, हमेशा बड़े बयानों की जरूरत नहीं है। इससे बाहर निकलना मेरी पसंद है। मैं वाकई उनके साथ बिताए सभी खुशी के पलों को महत्व देती हूं। वह एक अच्छा लड़का है। हम हमेशा अच्छे दोस्त रहेंगे। कृपया मेरे फैसले का सम्मान करें।"

divya varun

(ये भी पढ़ें- श्वेता तिवारी ने पहनी 37,900 रुपये की वन-शोल्डर ड्रेस, ग्लैमरस लुक में दिखीं जबरदस्त)

जो लोग नहीं जानते हैं, उन्हें बता दें कि, 28 जनवरी 2022 को दिव्या अग्रवाल और वरुण सूद ने अपने-अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने सपनों के घर के 3D मॉडल की तस्वीरें साझा की थीं। पावर कपल ने एक साथ अपना पहला घर खरीदा था और अपने विशाल फैनबेस के साथ बड़ी खबर साझा करने के लिए दोनों बहुत गर्वित और खुश थे। तस्वीरों के साथ वरुण ने कैप्शन में लिखा था, "फ्लोर 15+फ्लोर 14= फर्स्ट हाउस #satnamwaheguru #greatful"। दिव्या ने कैप्शन में एक इमोशनल नोट लिखा था। उन्होंने लिखा था, "मेरे माता-पिता ने हमेशा मुझे सशक्त बनाया और मुझे अपना साम्राज्य बनाने के लिए प्रेरित किया। आप लोगों के साथ यह साझा करते हुए खुशी हो रही है कि, हमने अपना घर खरीदा है!!! वरुण मुझे हमेशा छोटी चीजें मिलती हैं और साथ में हम इसे बड़ा बनाते हैं ... 1405- दिव्या 1505 - वरुण सतनाम वाहेगुरु @varunsood12।"

divya varun

(ये भी पढ़ें- शाहिद की बेटी मीशा को बहुत पसंद है मेहंदी, 'बुआ' सनाह की शादी में बनवाया था प्यारा डिजाइन)

खैर, हमें उम्मीद है कि, वरुण और दिव्या को अपनी खुशी जल्द मिलेगी। तो कपल के इस फैसले पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

Adblock test (Why?)


दिव्या अग्रवाल-वरुण सूद का हुआ ब्रेकअप, एक्ट्रेस ने भावुक नोट शेयर कर लिखा-'सांस लेना चाहती हूं' - BollywoodShaadis Hindi
Read More

बिपाशा बसु ने बताया क्यों रहीं फिल्मों से दूर, कमबैक को लेकर दी हिंट - Aaj Tak

एक्ट्रेस ने अंत में कहा कि कई सारे भावों से होकर मैं गुजरी. मुझे सहज होने में काफी समय लगा. इस दौरान मेरे पार्टनर करण सिंह ग्रोवर का मुझे भरपूर साथ मिला. 2021 के अंत में चीजें बदलनी शुरू हुईं. मैं अब धीरे-धीरे वर्क मोड में आ रही हूं. छोटे-छोटे प्रोजेक्ट्स और इवेंट्स से शुरुआत करना बेहतर है.

फोटो क्रेडिट- @bipashabasu

Adblock test (Why?)


बिपाशा बसु ने बताया क्यों रहीं फिल्मों से दूर, कमबैक को लेकर दी हिंट - Aaj Tak
Read More

Lock Upp: "मुझे बेडरूम में बंद करके रखता था, फोन नहीं चलाने देता था"; पूनम पांडे ने सैम बॉम्बे को लेकर किया खुलासा - अमर उजाला - Amar Ujala

मुझे कुत्तों की तरह पीटा गया, बेडरूम में बंद कर दिया गया था। इस बात का खुलासा अभिनेत्री पूनम पांडे ने कंगना रणौत के शो 'लॉकअप' में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता पर हो रही चर्चा के दौरान किया। पूनम कहती हैं कि शादी के बाद हर दिन उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया है।
अभिनेत्री आगे कहती हैं कि अच्छी नींद और स्वादिष्ट भोजन करना मुझे पसंद है। लेकिन शादी के बाद मुझे न नींद नसीब हुई, न ही अच्छा खाना मिला। मैंने चार सालों तक दयनीय जिंदगी जी है। मानसिक प्रताड़ना की वजह से मैं डिप्रेशन में रहने लगी थी और खुद को मारने तक की कोशिश की थी। हालांकि अब मैं अपनी शादी तोड़ने के बाद स्वतंत्रता के साथ जीती हूं और एकल जीवन एक अपमानजनक रिश्ते में फंसने से कहीं बेहतर है।
बता दें कि करणवीर बोहरा और पायल रोहतगी से बात करते वक्त पूनम ने कहा था कि मैं सैम को पसंद नहीं करती हूं, लेकिन वास्तव में उससे नफरत भी नहीं करती हूं। सैम का घर चार मंजिला था, लेकिन सैम मुझे दूसरे कमरों में नहीं रहने देता था। मुझे उसी कमरे में रहने के लिए मजबूर करता था।
पूनम ने आगे बताती हैं कि सैम मुझे घर के अंदर फोन छूने की भी अनुमति नहीं देता था। सैम लगातार मुझे सर पर मारता था और उसी स्थान पर मारता था जिससे मुझे 'ब्रेन हैमरेज' होता था। वह सुबह 10 बजे से शराब पीना शुरू कर देता था और आधी रात तक पीता रहता था।
बता दें कि पूनम ने सितंबर 2020 में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड और निर्माता सैम बॉम्बे से शादी की थी। शादी के कुछ समय बाद अभिनेत्री ने सैप पर घरेलू शोषण और छेड़छाड़ के आरोप लगाए। नवंबर 2021 में अभिनेत्री को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद सैम को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। गौरतलब है कि अभी तक दोनों ने तलाक नहीं लिया है। 

Adblock test (Why?)


Lock Upp: "मुझे बेडरूम में बंद करके रखता था, फोन नहीं चलाने देता था"; पूनम पांडे ने सैम बॉम्बे को लेकर किया खुलासा - अमर उजाला - Amar Ujala
Read More

Saturday, March 5, 2022

सोशल मीडिया से: मुंबई एयरपोर्ट पर रेड ड्रेस में स्पॉट हुईं दीपिका पादुकोण, सोशल मीडिया यूजर बोले- जोमैटो डि... - Dainik Bhaskar

14 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

दीपिका पादुकोण सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर पैपराजी ने अपने अकाउंट शेयर किया है। वीडियो में दीपिका की ड्रेस देखकर नेटिजन्स ने उन्हें और रणवीर सिंह के ड्रेसिंग सेंस के साथ जोड़कर ट्रोल किया है। वहीं कुछ यूजर ने उनकी ड्रेस को लेकर तारीफ भी की है। ट्रोल करते हुए एक यूजर ने उनको 'जोमैटो डिलेवरी' वाला कह दिया।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

नेटिजन्स ने किया ट्रोल

एक यूजर ने दीपिका की ड्रेसिंग सेंस से अच्छा कंगना को बताया

वहीं कुछ यूजर्स ने उनकी तारीफ भी की

दीपिका का वर्कफ्रंट
दीपिका पठान में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान और जॉन अब्राहम भी नजर आएंगे। पठान का से दीपिका का फर्स्ट लुक सामने आया है। उन्होंने इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर किया था।

खबरें और भी हैं...

Adblock test (Why?)


सोशल मीडिया से: मुंबई एयरपोर्ट पर रेड ड्रेस में स्पॉट हुईं दीपिका पादुकोण, सोशल मीडिया यूजर बोले- जोमैटो डि... - Dainik Bhaskar
Read More

Jhund Box Office Collection Day 1: अमिताभ बच्चन के 'झुंड' ने तोड़े सभी रिकार्ड्स, पहले ही दिन की इतनी कमाई - NDTV India

Jhund Box Office Collection Day 1: अमिताभ बच्चन के 'झुंड' ने तोड़े सभी रिकार्ड्स, पहले ही दिन की इतनी कमाई 

Jhund: Box Office Collection Day 1

नई दिल्ली :

कल यानी 4 मार्च को अमिताभ बच्चन की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'झुंड' रिलीज हो गई. उम्मीदों पर खरा उतरते हुए फिल्म ने शुक्रवार को यानी पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की. वास्तविकता को दर्शाने वाली यह फिल्म लोगों को खासा पसंद आ रही है और शायद यही वजह रही कि फिल्म ने पहले ही दिन करीब 8 से 10 करोड़ का बिजनेस किया. फिल्म में अमिताभ बच्चन का रोल लोगों को काफी पसंद आ रहा है. यह कहना गलत नहीं होगा कि अमिताभ बच्चन ने अपने शानदार अभिनय से लोगों का दिल एक बार फिर जीत लिया है. 

यह भी पढ़ें

फिल्म में अमिताभ बच्चन ने स्पोर्ट्स कोच विजय बोराड़े के रूप में अपनी एक अलग छाप छोड़ी है. फिल्म विजय बरसे की जिंदगानी से प्रेरित है, जो 'स्लम सॉकर' एनजीओ के संस्थापक हैं. विजय बरसे ने अपने इस एनजीओ के जरिए झुग्गी-झोपड़ी के बच्चों के बीच फुटबॉल को लोकप्रिय बनाया और इसे खेलने का साहस देकर उनकी जिंदगी भी संवारी. निर्देशक नागराज पोपटराव मंजुले ने झुंड की कहानी, स्क्रिन प्‍ले और डायलॉग लिखे हैं. इतना ही नहीं, उन्हें फिल्म में अभिनय करते हुए भी देखा गया है. इससे पहले वर्ष 2016 में रिलीज ऑनर किलिंग पर आधारित मराठी फिल्‍म सैराट का निर्देशन भी नागराज पोपटराव मंजुले ने किया था. 

बात करें अमिताभ बच्चन की तो वे अपने सराहनीय काम से दर्शकों को इम्प्रेस करने में कामयाब हुए हैं. अमिताभ बच्चन को आखिरी बार इमरान हाशमी के साथ फिल्म चेहरे में देखा गया था. जल्द ही वे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ ब्रह्मास्त्र में भी दिखाई देंगे. इसके अलावा रनवे 34 भी उनकी अपकमिंग फिल्म है. 

ये भी देखें: मुंबई: अभिनेत्री दिशा पटानी आईं नजर, मैंचिंग क्रॉप टॉप के साथ बैगी पैंट्स में दिखीं



Adblock test (Why?)


Jhund Box Office Collection Day 1: अमिताभ बच्चन के 'झुंड' ने तोड़े सभी रिकार्ड्स, पहले ही दिन की इतनी कमाई - NDTV India
Read More

Radhe Shyam First Review Out: राधे श्याम का फर्स्ट रिव्यू आउट, मिले 4 स्टार, प्रभास का दिखा जबरदस्त स्वैग - Aaj Tak

स्टोरी हाइलाइट्स

  • 11 मार्च को रिलीज होगी राधे श्याम
  • पूजा हेगड़े संग बनी प्रभास की जोड़ी

बाहुबली एक्टर प्रभास (Prabhas) की मचअवेटेड फिल्म राधे श्याम (Radhe Shyam) को देखने का आपको बेसब्री से इंतजार होगा. ऐसे में अगर फिल्म की रिलीज से पहले आपको इस फिल्म का रिव्यू देखने को मिल जाए. तो आपकी ट्रीट ही बन जाएगी. तो आपकी ये ख्वाहिश हम पूरी करने वाले हैं. 11 मार्च फिल्म की रिलीज डेट है, इससे पहले हम आपको इसका रिव्यू दे रहे हैं.

जानें कैसी बनी है प्रभास की फिल्म राधे श्याम?

राधे श्याम (Radhe Shyam) का सबसे पहला रिव्यू आउट हो गया है. उमैर संधू जो कि ओवरसीज सेंसर बोर्ड के मेंबर हैं, उन्होंने प्रभास (Prabhas) की राधे श्याम देख ली है. उमैर संधू ने ट्विटर पर इस फिल्म का रिव्यू किया है. यकीन मानिए उनका रिव्यू पढ़ने के बाद आपका दिन बन जाएगा. प्रभास फैंस के लिए उमैर का रिव्यू किसी ट्रीट से कम नहीं है. 

राधे श्याम का पहला रिव्यू

Jhund Box Office Collection Day 1: अमिताभ बच्चन की 'झुंड' की धीमी शुरुआत, तारीफ मिली पर दर्शक नहीं
 

राधे श्याम को मिले कितने स्टार?

उमैर संधू ने राधे श्याम का पहला क्रिटिक रिव्यू देते हुए इसे 4 स्टार दिए हैं. इंस्टा स्टोरी पर उन्होंने पोस्ट किया है. जिसमें प्रभास की फिल्म को क्लासी, स्टाइलिश, थ्रिलिंग, मिस्ट्री और रोमांटिक बताया है. उन्होंने राधे श्याम को एपिक बताया है. प्रभास की एक्टिंग की तारीफ की है. फिल्म देखने के बाद उनका मूड एकदम हैप्पी हो गया. इससे पहले फिल्म का फर्स्ट हाफ देखने के बाद उमैर संधू ने ट्वीट कर लिखा- फिल्म के VFX शानदार हैं. प्रभास और पूजा हेगड़े की केमिस्ट्री एलेक्ट्रीफाइंग है. ये क्या यूनीक सब्जेक्ट है. 

Salman Khan की शादी हुई या नहीं? बस थोड़ा इंतजार, दबंग खान खुद खोलेंगे सबसे बड़ा राज
 

दूसरे ट्वीट में लिखा- प्रभास के स्टाइल और क्लास को भारत में कोई बीट नहीं कर सकता. राधे श्याम में उनका सेक्सिएस्ट स्वैग दिखेगा. उनकी परफॉर्मेंस और वार्डरोब शानदार हैं. प्रभास की राधे श्याम का ये रिव्यू पढ़ने के बाद आपकी एक्साइटमेंट चरम पर होगी. हो भी क्यों ना, रेबेल स्टार की इतनी तारीफ होगी तो भला कैसे उनकी परफॉर्मेंस देखने का इंतजार ना हो? प्रभास फैंस तो बस 11 मार्च का इंतजार कर रहे हैं ताकि वे अपने चहेते स्टार के दीदार कर सकें.

Adblock test (Why?)


Radhe Shyam First Review Out: राधे श्याम का फर्स्ट रिव्यू आउट, मिले 4 स्टार, प्रभास का दिखा जबरदस्त स्वैग - Aaj Tak
Read More

Friday, March 4, 2022

Gangubai Kathiawadi Collection Day 7: एक हफ्ते में फिल्म ने बटोरे इतने करोड़, जल्द हो सकती 100 करोड़ - News24 Hindi

मुंबई। आलिया भट्ट (Alia Bhatt) स्टारर फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' (Gangubai Kathiwadi) रिलीज के पहले दिन से ही सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। जोरों शोरों से फिल्म का प्रमोशन करने वाली आलिया भट्ट फिल्म में भी अपनी दमदार अदायिकी से सबका दिल जीत लिया है। फैंस से लेकर समीक्षकों तक हर किसी से उन्हें खूब वाह वाही मिल रही है। ये प्यार केवल लफ्ज़ों से ही नहीं बल्कि बॉक्स ऑफिस कलेक्शन्स (Box Office Collection)पर भी नजर आ रहा है। फिल्म की तारीफ इसलिए भी बनती है क्योंकि कोरोना महामारी के बाद थिएटर तक लोगों को खींच लाने में ये फिल्म सफल रही है।

कलेक्शन्स की लिस्ट पर नजर डालें तो, पहले दिन  'गंगूबाई काठियावाड़ी' (Gangubai Kathiwadi Collection Day 1) ₹10.50 करोड़ की ओपनिंग कमाई करने के बाद दूसरे दिन भी अच्छी वृद्धि दर्ज की गई। पहले दिन की धांसु कमाई के बाद दूसरे दिन (Gangubai Kathiwadi Collection Day 2) इसने कथित तौर पर लगभग ₹13 करोड़ की कमाई की। ये बढ़ोत्तरी 30% से अधिक की वृद्धि है और कुल मिलाकर फिल्म ने दो दिनों में अनुमानित ₹23.50 करोड़ की कमाई कर ली है।

शुरुआत के दो दिनों का टोटल कलेक्शन 23.82 करोड़ के बाद। शुक्रवार को ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ने 10.50 करोड़, शनिवार को 13.32 करोड़ और रविवार के दिन 15.30 करोड़ का कलेक्शन किया। यानी की अगर टोटल कलेक्शन की बात करें तो गंगूबाई काठियावाड़ी ने 3 दिन में 39.12 करोड़ की कमाई की। वहीं चौथे दिन सोमवार को 8.19 करोड़ का कलेक्शन किया और पांचवे दिन मंगलवार को ये बढ़कर 10.01 करोड़ हुई और बुधवार यानी छठे दिन का कलेक्शन 6.21 करोड़ रहा, जिसके बाद कुल कमाई का आंकड़ा 63.53 करोड़ रुपए पहुंच गया। 

फिल्म समीक्षक तरन आदर्श की मानें तो फिल्म ने शुरुआती एक हफ्ते में कुल 68.93 करोड़ (Gangubai Kathiwadi 1 week Collection) का बिजनेस किया है, यानी अगर एक गुरुवार के दिन फिल्म ने केवल 5.4 करोड़ का ही बिजनेस किया। हालांकि, पहले हफ्ते की कुल कमाई के मामले में गंगूबाई काठियावाड़ी तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। महामारी के बाद ये रिकॉर्ड कलेक्शन सबसे पहले फिल्म सूर्यवंशी ने 120.66 करोड़ की कमाई की। दूसरे स्थान पर रणवीर सिंह की 83 रही, जिसने एक हफ्ते में कुल 71.87 करोड़ का बिजनेस किया, और अब तीसरे स्थान पर गंगूबाई काठियावाड़ी है, जिसने एक हफ्ते में बॉक्सऑफिस पर 68.93 करोड़ बटोरे। 

हालांकि, अब महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना के चलते लगे सभी रोक हटा दिए हैं और सिनेमाघरों में भी 100% ऑडियंस की परमिशन दे दी है। तो आने वाले हफ्तों में फिल्म को इसका फायदा मिलता नजर आ सकता है। अगर फिल्म के बारें में बात करें तो, गंगा एक ऐसी लड़की होती है जो कि मुंबई जाकर हीरोइन बनने के सपने देखती हैं, लेकिन हिरोइन बनने का सपना दिखा कर गंगा के साथ कुछ ऐसा होता है जो उसने सपने में भी नहीं सोचा होता। वहीं जैसे-जैसे आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं उससे उम्मीद है कि, आलिया भट्ट की ये फिल्म जल्द ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी।

first published:March 4, 2022, 6:32 p.m.

Adblock test (Why?)


Gangubai Kathiawadi Collection Day 7: एक हफ्ते में फिल्म ने बटोरे इतने करोड़, जल्द हो सकती 100 करोड़ - News24 Hindi
Read More

OTT Release: एनिमल-कर्मा कॉलिंग... भौकाल मचा रही ये फिल्में-वेब सीरीज, वीकेंड का मजा होगा दोगुना - Aaj Tak

इस वीकेंड की लिस्ट के साथ हम तैयार हैं. अग लॉन्ग वीकेंड का मजा दोगुना करना चाहते हैं तो आप अमेजन प्राइम, नेटफ्लिक्स और सोनी लिव के अलावा जी...