Rechercher dans ce blog

Sunday, January 8, 2023

नोरा नहीं बल्कि पाकिस्तानी एक्ट्रेस को डेट कर रहे आर्यन?: सामने आई दोनों के न्यू ईयर सेलिब्रेशन की फोटोज - Dainik Bhaskar

एक दिन पहले

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान इन दिनों अपनी लव लाइफ की वजह से सुर्खियों में हैं। हाल ही में खबर आई थी कि वो इन दिनों मॉडल और डांसर नोरा फतेही को डेट कर रहे हैं। हालांकि इन सब के बीच अब कहा जा रहा है कि वो पाकिस्तानीएक्ट्रेस सादिया खान को डेट कर रहे हैं। दरअसल दोनों की साथ में एक फोटो सामने आई है, जिसे देख फैंस कयास लगा रहे हैं कि उनका अफेयर नोरा के साथ नहीं बल्कि सादिया से है।

सादिया ने खुद आर्यन के साथ शेयर की है फोटो

आर्यन और सादिया की जो फोटो सामने आई है, उसमें आर्यन रेड टी-शर्ट और व्हाइट कोट में नजर आ रहे हैं। वहीं सादिया खान ब्लैक आउटफिट में दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर में आर्यन और सादिया कैमरे के सामने पोज दे रहे हैं। सादिया ने इस फोटो को अपनी सोशल मीडिया स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा, 'थ्रोबैक टू न्यू ईयर ईव'।

यूजर्स कर रहे रिएक्ट

सोशल मीडिया यूजर्स इन फोटोज को देखने के बाद तरह-तरह का रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'नोरा नहीं बल्कि सादिया है आर्यन की गर्लफेंड।' वहीं कुछ यूजर्स ने आर्यन और सादिया का बचाव करते हुए लिखा, 'दोनों की साथ में फोटो होने का ये मतलब बिल्कुल नहीं कि है दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।'

आर्यन और नोरा के रिलेशनशिप की आई थीं अफवाहें

कुछ दिन पहले आर्यन और नोरा की डेटिंग की खबरें सामने आई थीं। दरअसल दोनों की कुछ कॉमन लोगों के साथ की फोटोज वायरल हो रही थीं। इन फोटोज को देखने के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और साथ में वक्त बिताने के लिए दुबई गए थे। हालांकि इन बातों की अभी तक किसी की ओर से भी पुष्टि नहीं हुई थी।

आर्यन डायरेक्ट करने जा रहे हैं फिल्म

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने हाल ही में अपने पहले प्रोजेक्ट की अनाउंसमेंट की है। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी थी। इस प्रोजेक्ट के जरिए आर्यन बतौर डायरेक्टर अपने करियर की शुरुआत करेंगे। पोस्ट के जरिए आर्यन ने बताया कि राइटिंग का काम लगभग पूरा हो चुका है और वो जल्द ही रेड चिलीज प्रोडक्शन के बैनर तले फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगे।

खबरें और भी हैं...

Adblock test (Why?)


नोरा नहीं बल्कि पाकिस्तानी एक्ट्रेस को डेट कर रहे आर्यन?: सामने आई दोनों के न्यू ईयर सेलिब्रेशन की फोटोज - Dainik Bhaskar
Read More

Saturday, January 7, 2023

केजीएफ के रॉकी भाई: कभी 300 रुपए लेकर पहुंचे थे बेंगलुरु, आज एक फिल्म की फीस 30 करोड़ रुपए - Dainik Bhaskar

3 घंटे पहलेलेखक: आतिश कुमार

कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के सुपर स्टार यश। जो अपनी केजीएफ फिल्म के बाद से भारतीय सिनेमा के सुपर स्टारों में से एक हैं। आज यश अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। पूरे देश में रॉकी भाई के नाम मशहूर होने वाले यश का असली नाम नवीन कुमार गौड़ा है। कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के हाईएस्ट पेड एक्टर्स में से एक। केजीएफ चैप्टर 2 के लिए उन्हें 30 करोड़ रुपए का चेक मिला। कर्नाटक के मिडिल क्लास फैमिली में जन्मे सुपर स्टार यश, आज ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए करीब 60 लाख रुपए चार्ज करते हैं और वहीं उनकी कुल संपत्ति 7 मिलियन डॉलर (लगभग 57 करोड़ रुपए) के करीब है।

आज लग्जरी लाइफ में तीन चैप्टर्स में जानिए यश की आलीशान जिंदगी…

  • चैप्टर 1: सपना और स्ट्रगल

सपने के लिए पढ़ाई बीच में छोड़ी
यश यानी केजीएफ के रॉकी भाई कर्नाटक के एक छोटे से गांव में पले बढ़े हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो उनके पिता कर्नाटक की सरकारी बस सेवा में ड्राइवर के रूप में काम करते थे। बेटे के एक सफल एक्टर बनने के बाद भी कई सालों तक ड्राइवर रहे थे। वहीं यश को बचपन से ही एक्टिंग का शौक था। 12वीं क्लास में ही डिसाइड कर लिया था कि आगे चलकर फिल्म में हीरो बनेंगे और अपने इस सपने के लिए पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी। यश का परिवार नहीं चाहता था कि वह एक एक्टर बनें।

घर छोड़कर बेंगलुरु पहुंचे
यश अपना घर छोड़ बेंगलुरु पहुंचे। मात्र 300 रुपए लेकर एक्टर बनने के लिए परिवार से दूर चले आए। शुरुआत में बेंगलुरु के थिएटर ग्रुप का हिस्सा बनने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। कई दिनों की भागदौड़ के बाद थिएटर में बैकग्राउंड एक्टर की जगह मिली। इसके बाद तो धीरे-धीरे यश आगे बढ़ते चले गए। फिल्मों में असिस्टेंट डायरेक्टर भी रहे। इस दौरान वो फिल्मों औऱ टीवी सीरियल्स के लिए लगातार ऑडिशन भी देते रहे।

2008 में जाकर रिलीज हुई पहली फिल्म

अपनी पहली फिल्म में यश

अपनी पहली फिल्म में यश

कई टीवी सीरियल्स करने के बाद यश की पहली फिल्म साल 2008 रिलीज हुई। Moggina Manasu नाम की इस फिल्म में सपोर्टिंग रोल किया, जिसके लिए उन्हें अवॉर्ड भी मिला। इसके बाद फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और सुपर स्टार बनकर ही दम लिया।

  • चैप्टर 2: सक्सेस की शुरुआत

स्ट्रगल और सफलता के बीच मिली हमसफर राधिका

केजीएफ स्टार यश और राधिका पंडित की लव स्टोरी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। दोनों एक दूसरे से साल 2004 में टीवी शो नंदगोकुला के सेट पर मिले थे। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातें शुरू हुईं और फिर उनके बीच दोस्ती हो गई। दोस्ती आगे बढ़ी और वैलेंटाइन डे पर यश ने राधिका को फोन कर प्रपोज कर दिया। राधिका ने प्रपोजल का जवाब 6 महीनों बाद दिया। आखिर में यश और राधिका की शादी 9 दिसंबर 2016 को बेंगलुरु में हुई। आज राधिका और यश के दो बच्चे हैं। बेटे का नाम यथार्थ और बेटी का नाम आयरा है।

शादी के दो साल बाद मिली सबसे बड़ी सफलता
साल 2008 से ही Sandalwood इंडस्ट्री यानी कन्नड़ सिनेमा में सक्रिय रहे यश को देश भर में पहचान मिलने में पूरा दशक लग गया। साल 2018 में रिलीज हुई केजीएफ-1 को देश भर में सराहा गया। कन्नड़ सिनेमा की इस फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 250 करोड़ से भी ज्यादा का बिजनेस किया।

केजीएफ-2 के बाद सबकी जबान पर छाया ‘सलाम रॉकी भाई’
केजीएफ-1 की सफलता के बाद 2022 में आई केजीएफ-2। इस फिल्म के बाद यश का क्रेज इतना बढ़ा कि हर कोई उन्हें ‘सलाम रॉकी भाई’ बोलने लगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 100 करोड़ रुपए के बजट में बनी KGF-2 ने 1000 करोड़ रुपए से भी ज्यादा का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन किया।

  • चैप्टर 3: सक्सेस के बाद की लग्जरी

केजीएफ-1 के बाद लिया शानदार डुप्लेक्स

बेंगलुरु के डुप्लेक्स में अपने परिवार के साथ यश

बेंगलुरु के डुप्लेक्स में अपने परिवार के साथ यश

केजीएफ 1 की सफलता के बाद यश ने 2021 में एक नया डुप्लेक्स खरीदा। यह घर बैंगलोर के विंडसर मनोर के पास प्रेस्टीज अपार्टमेंट में है। रिपोर्ट्स की माने तो इस डुप्लेक्स की मौजूदा कीमत करीब 8 से 8.5 करोड़ रुपए में हैं। यहां यश अपनी पत्नी राधिका पंडित और दो बच्चों के साथ रहते हैं।

लग्जीरियस कारों के मालिक
यश के कार कलेक्शन में रेंज रोवर इवोक शामिल है, जिसकी मौजूदा कीमत 60 से 80 लाख रुपये के बीच है। इस एसयूवी की यूएसपी इसका एंड-टू-एंड सनरूफ है जो इसे लॉन्ग ड्राइव के लिए एक परफेक्ट पिक बनाता है। इसके अलावा रॉकिंग स्टार के पास दो मर्सिडीज भी हैं। पहली मर्सिडीज है 5-सीटर GLC 250D Coupe जिसकी कीमत करीब 78 लाख रुपए है। वहीं दूसरी मर्सिडीज कार है 7-सीटर Benz GLS 350D लग्जरी SUV, यह कार लगभग 85 लाख रुपए की है।

रॉकी भाई लग्जरी घड़ियों के भी शौकीन

यश की स्टाइलिस्ट सानिया सरधरिया ने एक इंटरव्यू में बताया कि फैशन को लेकर यश की पसंद सिंपल और सोबर है। हालांकि यश अपनी इस सिंपल और सोबर स्टाइल में लग्जीरियस घड़ियों को एड कर चार चांद लगा देते हैं। यश को कई मौके पर स्टाइलिश घड़ी पहने देखा गया है। यश की घड़ियों के कलेक्शन में मौजूद है- करीब 17 लाख रुपए की रोलेक्स जीएमटी मास्टर II, 5 लाख रुपए की ब्रिटलिंग सुपरओसियन हेरिटेज 42 और 18 लाख रुपए की ऑडिमर्स पिगुएट रोयल ऑक क्रोनोग्राफ।

खबरें और भी हैं...

Adblock test (Why?)


केजीएफ के रॉकी भाई: कभी 300 रुपए लेकर पहुंचे थे बेंगलुरु, आज एक फिल्म की फीस 30 करोड़ रुपए - Dainik Bhaskar
Read More

The Kapil Sharma Show: खान सर ने सुनाई गरीब स्टूडेंट्स के संघर्ष की कहानी, भावुक हुए कपिल शर्मा - Aaj Tak

द कपिल शर्मा शो में इस हफ्ते धमाल होने वाला है. अपकमिंग एपिसोड में मोटिवेशनल स्पीकर गौर गोपाल दास और पटना के खान सर आने वाले हैं. हम सब जानते हैं कि द कपिल शर्मा शो एक कॉमेडी शो है. पर इस वीकेंड खान सर, कपिल शर्मा से कुछ ऐसा शेयर करते दिखेंगे, जिसे सुनकर कॉमेडियन भी भावुक होते नजर आएंगे.  

खान सर की बातों से भावुक हुए कपिल 
द कपिल शर्मा का लेटेस्ट प्रोमो शेयर किया गया है. प्रोमो में खान सर अपने स्टूडेंट्स के संघर्ष की कहानी सुनाते दिखे. खान सर बताते हैं, 'देश का सबसे कठिन एग्जाम है यूपीएसी. इसकी साल भर की फीस होती है 2.5 लाख रुपये, लेकिन उस चीज को हमने 7.5 हजार रुपये में कर दिया.' 

आगे वो कहते हैं, 'हम लोगों को लगता होगा कि साढ़े सात हजार रुपये बहुत कम है. एक लड़की ने कहा कि सर शाम वाले बैच को मॉर्निंग में शिफ्ट कर दीजिए. हमने कहा कि ऐसा नहीं हो सकता है. बताओ क्या दिक्कत है. तब उस लड़की ने बताया कि शाम में हमें दूसरे के घर बर्तन मांजने जाना होता है.' 

आगे वो बताते हैं कि 'एक लड़का बालू भरता था, उससे मेरी फीस देता था. हमारा हाथ कांप गया. हम कैसे फीस ले लेंगे.' खान सर की बात सुनने के बाद अर्चना सिंह हैरान रह जाती हैं. वहीं कपिल शर्मा थोड़े भावुक नजर आए. खान सर ने स्टूडेंट्स के जो किस्से सुनाए. वो जानकर वहां मौजूद लोग उनके लिए ताली बजाए बिना रह सके. 

पैसों की वजह से नहीं रुकेगी बच्चों की पढ़ाई
पढ़ने वाले गरीब बच्चों की परेशानियां देख कर खान सर ने ठाना कि वो कभी पैसों की वजह से किसी स्टूडेंट की पढ़ाई नहीं रुकने देंगे. आज वो ऐसे ही लोगों के लिए भगवान से कम नहीं हैं. 

खान सर और गौर गोपाल दास के अलावा द कपिल शर्मा में विवेक बिंद्रा, अल्ताफ राजा, श्वेता शेट्टी, शब्बीर कुमार और सुनीता राव भी हंसने-हंसाने आ रहे हैं. सोचिये जब एपिसोड का प्रोमो इतना जबरदस्त है, तो पूरा एपिसोड कितना दिलचस्प होने वाला है. 

Adblock test (Why?)


The Kapil Sharma Show: खान सर ने सुनाई गरीब स्टूडेंट्स के संघर्ष की कहानी, भावुक हुए कपिल शर्मा - Aaj Tak
Read More

Friday, January 6, 2023

34 की उम्र में मौत आज भी रहस्य: वजन घटाने के लिए लगातार 40 दिन भूखे रहे, 30 घर लिए तो प्रॉपर्टी खरीदने पर ल... - Dainik Bhaskar

3 घंटे पहलेलेखक: ईफत कुरैशी

आज कहानी पी.यू. चिनप्पा की। ये तमिल सिनेमा के वो सुपरस्टार थे, जिनके साथ फिल्मी सितारों को भगवान की तरह पूजे जाने का रिवाज शुरू हुआ। चिनप्पा गायक थे, पहलवान थे, तलवारबाजी भी जानते थे और लठ चलाना भी। जब ये गाते थे तो स्टेज पर नोटों की बरसात होती थी। पहलवानी के कारण शरीर भारी हो गया और हीरो के रोल मिलने में दिक्कतें आईं तो चिनप्पा ने लगातार 40 दिनों तक भूखे रहकर अपना वजन कम किया और इसके बाद लगातार हिट फिल्में दीं।

चिनप्पा ही पहले एक्टर थे जिन्होंने अपनी कमाई को रियल स्टेट में इन्वेस्ट करना शुरू किया। अपने होमटाउन पुदुकोट्टाई (तमिलनाड़ु) में इन्होंने 30 घर खरीदे। ये बात वहां के राजा को पता चली तो इन पर घर खरीदने पर रोक लगा दी गई। चिनप्पा ने चेन्नई में भी 20 घर खरीदे। एक समय वो 50 बंगलों के मालिक थे। अपनी सारी जमा पूंजी प्रॉपर्टी में लगा दी। 34 साल की उम्र में एक दिन अचानक मुंह से खून निकला और रहस्यमयी तरीके से कुछ ही मिनटों में इनकी मौत हो गई। आज भी ये पता नहीं चल सका कि इनकी मौत का वास्तविक कारण क्या था।

चिनप्पा की मौत के बाद उनके परिवार का बुरा हाल हो गया। वे पाई-पाई को मोहताज हो गए। पी.यू. चिनप्पा 1940 के दशक के सुपरस्टार थे, लेकिन आज भी तमिलनाड़ु सहित साउथ इंडिया की सारी स्टेट्स में इनकी फिल्मों की DVD सबसे ज्यादा डिमांड में होती हैं और चैनल्स पर इनकी ब्लैक एंड व्हाइट फिल्में आज भी दिखाई जाती हैं। ये पहले एक्टर थे जिनकी एक फिल्म के 1 करोड़ टिकट बिके थे।

तो, आज की अनसुनी दास्तानें में पढ़िए एक चौथी तक पढ़े एक्टर-सिंगर की कहानी, जिसके पास अपने जमाने में सबसे ज्यादा घर खरीदने का रिकॉर्ड है और उसकी मौत आज भी एक मिस्ट्री...

5 साल की उम्र से एक्टिंग, चौथी क्लास में छोड़ दी पढ़ाई

पी.यू.चिनप्पा। पूरा नाम पुदुकोट्टाई उलागनाथ पिल्लई चिनप्पा। इनका जन्म 5 मई 1916 को पदुकोट्टाई, तमिलनाडु में हुआ था। पिता उलागनाथ पिल्लई एक स्टेज आर्टिस्ट थे, जिससे घर का गुजारा होना काफी मुश्किल था। 5 साल के चिनप्पा भी पिता के साथ नाटक देखने जाते थे। इसी समय उन्हें 5 रुपए महीने पर बैकस्टेज रस्सियों के मैनेजमेंट के लिए रख लिया गया।

पिता को देखते हुए बचपन से ही चिनप्पा भी पढ़ाई की जगह स्टेज और नाटकों में रुचि रखने लगे। नतीजतन चौथी क्लास के बाद ही इनकी पढ़ाई छूट गई। एक्टिंग का हुनर ऐसा था कि जिस भी नाटक का हिस्सा बनते थे, वहां खूब तारीफें मिलती थीं।

15 रुपए महीने की नौकरी, 3 साल का कॉन्ट्रैक्ट

चिनप्पा का एक्टिंग की तरफ झुकाव देखकर उनके पिता ने उनके एक्टिंग करियर को सपोर्ट किया। 8 साल की उम्र में पिता ने उन्हें एक्टिंग सीखने के लिए एक्टिंग क्लास मीनालोक्षणि विद्वाबाला सभा भेजा। यहां पहले ही नामी लोग एक्टिंग सीख रहे थे, तो चिनप्पा को यहां कोई काम नहीं मिल सका और उन्होंने कुछ समय में ही सभा छोड़ दी। इसी समय मदुरई ओरिजिनल बॉयज कंपनी नाटक मंडली पुदुकोट्टाई पहुंची। यहां चिनप्पा को छोटे-मोटे रोल के लिए मंडली में 15 रुपए महीने में 3 साल के कॉन्ट्रैक्ट पर काम मिल गया।

आवाज इतनी सुरीली कि 5 गुना बढ़ी सैलरी

एक दिन कंपनी हाउस में चिनप्पा स्टेज प्ले ‘साथी अनुसाया’ के लिए गाना गा रहे थे। इसी कंपनी हाउस के टॉप फ्लोर पर कंपनी के मालिक सच्चिदानंद पिल्लई ठहरे हुए थे, जो चिनप्पा की आवाज पर मोहित हो गए। सच्चिदानंद ने आवाज सुनते ही लोगों से पूछा कि गाने वाला शख्स कौन है और उसे मिलने बुलाया। सच्चिदानंद ने चिनप्पा से दोबारा गाना गाने को कहा। जब उन्होंने सबके सामने गाना शुरू किया तो सच्चिदानंद ने उनकी सैलरी 15 रुपए महीना से सीधे 75 रुपए महीना कर दी। अब चिनप्पा कोई साइड कलाकार नहीं बल्कि उस थिएटर कंपनी के लीड हीरो बन गए थे।

जब गाते तो सिक्कों और नोटों की बारिश होती थी

बैकग्राउंड म्यूजिक के साथ हीरो का अभिनय आम हो चुका था। ऐसे में चिनप्पा इकलौते हीरो थे जो स्टेज पर अपने गाने खुद गाते थे। ये एक बार में आधे घंटे तक स्टेज पर परफॉर्म करते थे, जिसे देखकर लोग उन पर सिक्कों और नोटों की बारिश कर दिया करते थे। आधे घंटे की परफॉर्मेंस के बाद चंद ही ऐसे मौके रहे जब लोगों ने इनसे दोबारा गाने को ना कहा हो।

आवाज बिगड़ने लगी तो छोड़ दी कंपनी

कंपनी वाले अक्सर मामूली कारणों से आर्टिस्ट को निकाल दिया करते थे, ऐसे में जब चिनप्पा की आवाज बदलने लगी तो उन्होंने गुपचुप तरीके से खुद ही कंपनी छोड़ दी और गांव जाकर छोटे-मोटे प्ले करने लगे, हालांकि इससे उनका गुजारा मुश्किल से होता था। गांव में चिनप्पा ने तलवारबाजी और लठबाजी जैसी कई चीजें सीखीं। कुश्ती में कदम रखा तो इन्हें कई बार इनाम मिले। पहलवानी करते हुए इन्होंने जिम और नाटक करते हुए अपनी ड्रामा कंपनी शुरू की।

एक दिन स्टेज प्ले चंद्रकांता में चिनप्पा के अभिनय से फिल्म कंपनी वाले इतना इम्प्रेस हुए कि उन्हें हीरो का रोल मिल गया। तमिलनाडु की ज्यूपिटर पिक्चर्स ने उन्हें लेकर फिल्म चंद्रकांता बनाई, जो 1936 में रिलीज हुई। इस तरह चिनप्पा का फिल्मों से रिश्ता जुड़ गया।

वजन बढ़ने के कारण बना ली फिल्मों से दूरी

पहलवानी करने से चिनप्पा का वजन काफी बढ़ गया था, जिससे उनकी आवाज भी खराब हो रही थी। खुद में सुधार करने के लिए चिनप्पा ने फिल्मों से दूरी बना ली। इस बीच उन्हें चंद बड़ी फिल्में भी ऑफर हुईं, लेकिन उन्होंने सारी फिल्में करने से इनकार कर दिया।

जहां एक तरफ चिनप्पा ने वजन बढ़ने पर खुद फिल्में छोड़ दी थीं, वहीं कुछ फिल्म क्रिटिक्स ऐसे भी थे जिन्होंने उनका खूब मजाक उड़ाया। आलोचना करने वाले लोग कहते थे कि पी.यू. चिनप्पा, पी.यू. पेरियप्पा (दादा) बन गए हैं। इस समय भी चिनप्पा ने धैर्य बनाए रखा और पलटकर कोई जवाब नहीं दिया।

वजन घटाने के लिए 40 दिनों तक रहे भूखे

चिनप्पा अपना वजन पहले जितना करना चाहते थे, जिससे उनकी आवाज पहले जैसी मधुर हो जाए। उन्होंने वजन कम करने के लिए खाना छोड़ दिया और वो लगातार 40 दिनों तक भूखे रहे। उन्होंने खुद को इतना फिट बना लिया कि उन्हें हीरो के रोल आसानी से मिल सकें।

वजन घटाते ही बन गए सुपरस्टार

वजन घटने के बाद चिनप्पा को फिल्म उथामा पुथिरन मिली, जिसमें उन्होंने डबल रोल निभाया। ये तमिल सिनेमा की डबल रोल वाली पहली फिल्म थी, जो एक ब्लॉकबस्टर साबित हुई। आगे चिनप्पा के खाते में धयालन, धरमवीरम, प्रुथिविराजन और मनोनमणि जैसी कई हिट फिल्में आईं और वो 40 के दशक के सुपर स्टार बन गए।

40 के दशक के बॉक्स ऑफिस हीरो

1941 में चिनप्पा आर्यमाला फिल्म में नजर आए। ये एक जबरदस्त हिट फिल्म रही, जिसके बाद चिनप्पा को बॉक्स ऑफिस हीरो का दर्जा मिला। इस फिल्म के 6 गानों को पी.यू. चिनप्पा ने ही गाया था। एक गाने में चिनप्पा 7 अलग-अलग अवतारों में नजर आए थे। ये ऐसा करने वाले पहले एक्टर थे। 3 घंटे 38 मिनट की ये फिल्म भारत की सबसे लंबी फिल्मों की लिस्ट में 9वें नंबर पर है। वहीं ये सबसे लंबी तीसरी तमिल फिल्म भी है।

चिनप्पा को भगवान की तरह पूजते थे फैंस

चिनप्पा का मुकाबला उस समय के स्टार एम.के. त्यागराजा भगवतार (MKT) से था। दोनों को ही साउथ में फैंस भगवान की तरह पूजते थे। जैसे ही इनकी या MKT की फिल्म रिलीज होती तो फैन सड़कों पर उतर आते और अपने मनपसंद सितारे की फिल्म की वाहवाही करते थे। जब साउथ के सबसे बड़े सुपरस्टार MKT को मर्डर के आरोप में जेल हुई तो उनके हिस्से की सभी फिल्में चिनप्पा के पास आ गईं। MKT की जगह चिनप्पा ने ले ली, लेकिन फैन फॉलोइंग में दोनों हमेशा बराबरी पर रहे।

इनकी फिल्म रिलीज होने पर हो जाता था त्योहार जैसा माहौल

जब चिनप्पा की फिल्में लगती थीं तो फैंस इसे दीवाली और पोंगल की तरह सेलिब्रेट करते थे। चाहने वाले घंटों तक लंबी कतारों में लगकर टिकट मिलने का इंतजार करते थे। इनकी स्टाइल को बड़ी तादाद में लोग कॉपी करते और इनकी तस्वीरें घरों में लगाते। जहां से गुजरते थे वहां भीड़ लग जाया करती थी। वहीं जब इन्हें टक्कर देने वाले हीरो एम.के. त्यागराजा की फिल्में लगती थीं तो इनके फैन थिएटर के आस-पास भी नहीं फटकते थे।

1942 में एक साल चली फिल्म, 1 करोड़ टिकट बिके थे

पी.यू. चिनप्पा और पी. कनंबा स्टारर फिल्म कन्नागी साल 1942 में रिलीज हुई एक माइथोलॉजिकल फिल्म थी। इस फिल्म को भारत के 110 बड़े शहरों में रिलीज किया गया था। ये इतनी बड़ी हिट थी कि इसे एक साल तक सिनेमाघर में रखा गया था, इस फिल्म के1 करोड़ से ज्यादा टिकट बिके थे।

को-स्टार से हुआ प्यार तो कर ली शादी

1943 की फिल्म पृथ्वीविराजन में काम करते हुए चिनप्पा को अपनी को-स्टार ए. शकुंतला से प्यार हो गया और दोनों ने 5 जुलाई 1944 को शादी कर ली। इनका एक बेटा पी.यू.सी. राजा बहादुर भी है।

सारी जमा पूंजी से खरीदे थे 30 घर

अपने कामयाबी के दिनों में चिनप्पा को घर खरीदने का ऐसा शौक रहा कि वो हर फिल्म से मिलने वाली रकम से एक नया घर खरीद लिया करते थे। चिनप्पा ने अपने होमटाउन पुदुकोट्टाई में 30 घर खरीद लिए थे, जो उस समय अपने आप में एक रिकॉर्ड था।

राजा ने लगाया था घर खरीदने पर बैन

जैसे ही चिनप्पा के घरों की जानकारी पुदुकोट्टाई के राजा राजगोपाला तोंडाइमन को मिली तो उन्होंने इस पर आपत्ति जताई। राजा ने पहले तो उन्हें नए घर खरीदने से रोक दिया और फिर रजिस्ट्री करने वालों दफ्तरों को आदेश दिए कि चिनप्पा को घर ना बेचे जाएं।

राजा द्वारा बैन लगाए जाने के बावजूद चिनप्पा नहीं रुके। उन्होंने पुदुकोट्टाई की जगह मद्रास (अब चेन्नई) में घर खरीदने शुरू कर दिए। एक समय में चिनप्पा के पास करीब 50 घर थे।

पत्रकार बदनामी करता रहा, लेकिन नहीं दिया जवाब

1943 में सी.एन. लक्ष्मीकांत नाम के एक पत्रकार ने फिल्मी कलाकारों पर सिनेमा थूथु पत्रिका शुरू की, जिसमें वो सितारों की पर्सनल जिंदगी से जुड़ी खबरें छापते थे और खूब बदनामी करते थे। कई बड़ी हस्तियों ने लक्ष्मीकांत को उनसे जुड़ी खबरें ना छापने के लिए रिश्वत दी, लेकिन उसने निजी बातें छापनी जारी रखीं। तमिल के टॉप एक्टर MKT, डायरेक्टर एन.एस. कृष्णा और एस.एन. नायडु ने लक्ष्मीकांत के खिलाफ नकली दस्तावेजों की मदद से पत्रिका चलाने की शिकायत की तो पत्रिका पर रोक लग गई।

इसी समय लक्ष्मीकांत की हत्या कर दी गई। जख्मी हालत में लक्ष्मीकांत ने पुलिस स्टेशन जाकर MKT समेत कई नामी लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी, जिससे उन्हें हत्या के आरोप में जेल हुई थी। लक्ष्मीकांत पत्रिका में चिनप्पा के बारे में भी तमाम तरह की गॉसिप लिखा करता था, लेकिन उन्होंने कभी उसके खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया। यही कारण था कि इस केस में चिनप्पा को आसानी से छोड़ दिया गया, जबकि बाकी हस्तियों को जेल हुई थी।

चंद मिनटों में हुई थी रहस्यमयी मौत

23 सिंतबर 1951 के दिन चिनप्पा अपने करीबी दोस्त के साथ फिल्म मनामगल देखने गए। 10 बजे के करीब फिल्म खत्म हुई और चिनप्पा दोस्त के साथ ही टहलते हुए घर की तरफ आने लगे। रास्ते में उन्होंने दोस्त से शिकायत की कि उन्हें चक्कर आ रहे हैं। कुछ मिनट में ही चिनप्पा को खून की उल्टी हुई और वो बेहोश हो गए। चिनप्पा की ये हालत देख दोस्त हड़बड़ी में उन्हें अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 34 साल की उम्र में चिनप्पा दुनिया से विदा हो गए।

आज भी रहस्य है मौत, कोई बीमारी नहीं रही

चिनप्पा की बेहोशी और उनके मुंह से खून आने का कारण डॉक्टर्स की समझ से परे था। मौत से पहले कभी भी चिनप्पा को किसी भी बीमारी के लिए अस्पताल नहीं जाना पड़ा था। अचानक हुई उनकी संदिग्ध मौत की वजह तक डॉक्टर्स पकड़ नहीं पाए। हालांकि डॉक्टर्स ने इस बात पर मत बना लिया कि मौत का कारण उनकी बीड़ी और शराब की लत थी।

कई चाहने वालों ने इनकी मौत पर शक जाहिर किया, क्योंकि एक स्वस्थ व्यक्ति का यूं अचानक गुजर जाना बेहद शॉकिंग था। तमिल सिनेमा के नामी इतिहासकारों अरनथाई नारायण और रांदोर गाय ने भी इनकी रहस्यमयी मौत को नैचुरल मौत मानने का विरोध किया। वे हत्या की आशंका जताते रहे।

24 सितंबर 1951 को चिनप्पा का अंतिम संस्कार हुआ, जिसमें हजारों की भीड़ और चाहने वाले शामिल हुए। उनके शव को उन्हीं के एक बगीचे में दफनाया गया था।

कंगाली की कगार पर आ खड़ा हुआ परिवार

चिनप्पा ने जीते जी अपनी सारी जमापूंजी घर खरीदने में लगा दी थी, जिसकी सही जानकारी और जरूरी डॉक्यूमेंट्स उनके परिवार के पास नहीं थे। जबकि प्रॉपर्टी के अलावा चिनप्पा के पास कोई सेविंग्स नहीं थीं। जिन लोगों को चिनप्पा के घरों की जानकारी थी, उन्होंने वो प्रॉपर्टी हड़प ली। वहीं कुछ प्रॉपर्टी ऐसी भी थीं जिनके मालिक का पता नहीं चला तो वो गुमनाम ही रहीं।

बेटे ने फिल्मों में जगह बनाई तो हुआ फ्लॉप

चिनप्पा के बेटे पी.यू.सी राजबहादुर ने तमिल फिल्म कोविल पुरा से फिल्मों में जगह बनानी चाही, हालांकि ये फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हो गई। इसके बाद राजबहादुर चंद फिल्मों में साइड या नेगेटिव रोल करते नजर आए। जब एक्टिंग के मौके मिलने बंद हो गए तो उन्होंने राइटिंग और डबिंग कर घर चलाया।

मलयाली सिनेमा की नींव रखने में चिनप्पा ने की थी मदद

मलयाली सिनेमा के पितामह कहे जाने वाले जेसी डेनियल पर बनी फिल्म सेल्यूलॉइड के अनुसार वो पी.यू. चिनप्पा ही थे, जिन्होंने जेसी डेनियल को फिल्म बनाने में मदद की थी। जब जेसी डेनियल के पास पैसे नहीं थे तो चिनप्पा ने उन्हें पुदुकोट्टाई बुलाया और उन्हें आर्थिक मदद दी। हालांकि फिल्म के अनुसार चिनप्पा ने आखिरी समय में जेसी डेनियल का साथ छोड़ दिया था।

ऐसी ही ये अनसुनी दास्तानें भी पढ़ें...

गाना जिसे सुनकर 200 लोगों ने की आत्महत्या:गीतकार ने तार से खुद का गला घोंट लिया, जिस गर्लफ्रेंड के लिए लिखा उसने भी की सुसाइड

दुनिया का सबसे मनहूस गाना ग्लूमी संडे। एक अधूरी प्रेम कहानी के बाद लिखे गए इस गाने को सुनकर 200 लोगों ने आत्महत्या कर ली। मौत के बाद जो भी सुसाइड नोट मिले उसमें गाने के बोल लिखे होते थे वहीं कई के कमरों में गाना बजता मिलता था। जिसने गाना लिखा उसने भी आत्महत्या कर ली और जिसके लिए लिखा गया उस लड़की ने भी। मौतों के डर से इस गाने को करीब 63 सालों तक बैन रखा गया था।

ग्लूमी संडे गाने की पूरी कहानी पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें-

मां ने ठुकराया और पिता ने वेश्यालय में छोड़ा:मालिक का मर्डर करने और देशद्रोह के आरोप लगे, फिर भी बनीं फ्रांस की सबसे बड़ी स्टार

इस जिंदगी में तुम जो भी करते हो, तुम्हें उसकी कीमत चुकानी ही पड़ती है।

ये आखिरी शब्द थे फ्रांस की सबसे बड़ी एंटरटेनर और लीजेंड्री सिंगर एडिथ पियाफ के। पेरिस की सड़क पर इनका जन्म हुआ, पैदाइश के तुरंत बाद मां ने उन्हें ठुकरा दिया और पिता वेश्यालय में छोड़कर चले गए, जहां सेक्स वर्कर्स ने इनकी परवरिश की। टैलेंट की बदौलत ये फ्रांस की सबसे बड़ी सिंगर बनीं। प्लेन क्रैश में जब प्रेमी की मौत हुई तो पियाफ शराबी बन गईं और नशा ही इनकी जिंदगी का दुश्मन बन गया। पियाफ की जब मौत हुई तो खबर सुनकर ही दोस्त की भी हार्ट अटैक से मौत हो गई। कई फैंस सदमे में चले गए। एक लाख लोगों की भीड़ ने इन्हें अंतिम विदाई दी। वर्ल्ड वॉर 2 के बाद ये पहली बार था जब पेरिस की सड़कों का ट्रैफिक थमा था।

पूरी कहानी पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें-

Reference

https://www.cinemaazi.com/film/kannagi

https://www.cinemaazi.com/film/aryamala

https://www.dtnext.in/city/2020/11/08/those-were-the-days-pu-chinnappa--early-fan-wars-in-tamil-cinema-were-fought-in-his-honour

खबरें और भी हैं...

Adblock test (Why?)


34 की उम्र में मौत आज भी रहस्य: वजन घटाने के लिए लगातार 40 दिन भूखे रहे, 30 घर लिए तो प्रॉपर्टी खरीदने पर ल... - Dainik Bhaskar
Read More

2023 में भी नहीं थम रहा Urfi Javed का कहर, बदन से कपड़े उतार लपेटी चुड़िया देखें वायरल वीडियो - Gramin Media

Urfi Javed Viral Video: 2023 में भी नहीं थम रहा Urfi Javed का कहर, बदन से कपड़े उतार लपेटी चुड़िया देखें वायरल वीडियो उर्फी जावेद के ड्रेसिंग सेंस के चर्चे आज दुनियाभर में हैं. लोगों को उनके नए लुक का बेसब्री से इंतजार रहता है. एक्ट्रेस भी इस मामले में कभी फैंस को निराश नहीं करतीं. अब एक बार फिर से उन्होंने नया कारानामा कर दिखाया है.उर्फी जावेद का नया लुक जानकर वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़े :- King Khan की बेटी सुहाना के नूडल स्ट्रैप ड्रेस ने दिया धोखा, हुई ऊप्स मोमेंट का शिकार, कर्वी फीगर में वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर उर्फी के वीडियो लगाते हैं आग

उर्फी जावेद (Urfi Javed) अपने ड्रेसिंग सेंस की वजह से दुनियाभर में खूब मशहूर हो चुकी हैं. टीवी एक्ट्रेस के तौर पर अपने करियर की शुरुआत करने वाली उर्फी की एक्टिंग को बेशक खास पसंद न किया गया हो, लेकिन उन्होंने अपनी बोल्डनेस से हर किसी के होश उड़ा दिए हैं. 2023 में भी नहीं थम रहा Urfi Javed का कहर, बदन से कपड़े उतार लपेटी चुड़िया देखें वायरल वीडियो कई बार अपने ड्रेसिंग सेंस की वजह से एक्ट्रेस ट्रोलर्स के निशाने पर भी आ जाती हैं, लेकिन इसका उन पर कभी कोई असर नहीं होता. ऐसे में अब फिर से उर्फी का नया लुक वायरल हो रहा है.

Urfi Javed फिर नज़र आयी नए अंदाज में

उर्फी देखते ही देखते सोशल मीडिया सेंसेशन बन गई हैं. हर दिन उनका एक नया लुक लोगों का ध्यान उनकी ओर खींच ही लेता है. इसी वजह से उर्फी की फैन फॉलोइंग भी काफी लंबी हो चुकी है. उनकी क्रिएटिविटी ने कई लोगों का दिल भी जीता है. उर्फी ने हमेशा ही साबित किया है कि वह दुनिया की किसी भी चीज से ड्रेस डिजाइन कर सकती है. फूल, कांच, ब्लेड, मोबाइल, सिम कार्ड या कोई भी चीज उर्फी के लिए मुश्किल नहीं है.

यह भी पढ़े :- पंचायत के सचिव जी की बहन दिखती है बेहद ग्लैमरस, फोटो हुई वायरल तो लोग कहने लगे आग है भैया आग

उर्फी जावेद ने पहनी ऐसी से बनी ड्रेस

अब उर्फी ने अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. वीडियो देखने के लिए उर्फी जावेद के इंस्टाग्राम पेज पर जाकर यह वीडियो देख सकते हैं। इसमें वह अपनी नई ड्रेस पहने हुए नजर आ रही हैं. उन्होंने इस दौरान व्हाइट कलर की चूड़ियों से बनीं शॉर्ट स्कर्ट और मैचिंग की ब्रालेट पहनी है. इसके साथ उन्होंने अपना बिकिनी लुक फ्लॉन्ट किया है। उर्फी ने अपने इस लुक को सटल बेस, डार्क रेड ग्लॉसी लिपस्टिक, शिमरी आई और लंबी चोटी बनाकर कंप्लीट किया है. इसके साथ उन्होंने कान में व्हाइट पर्ल ईयररिंग्स भी पहने हैं.

Adblock test (Why?)


2023 में भी नहीं थम रहा Urfi Javed का कहर, बदन से कपड़े उतार लपेटी चुड़िया देखें वायरल वीडियो - Gramin Media
Read More

Thursday, January 5, 2023

Gadar 2 First Look: पहले लुक में Sunny Deol ने गाड़ी का पहिया उठाया - News24 Hindi

Gadar 2 Trailer: अभिनेता सनी देओल (Sunny Deol) और अमीषा पटेल (Ameesha Patel) इस साल अपनी अपकमिंग फिल्म गदर 2 (Gadar 2 Movie Trailer) के लिए एक साथ आने के लिए तैयार हैं। जबकि फिल्म को 2023 की शुरुआत में रिलीज किया जाना था, अनिल शर्मा के निर्देशन में सनी के पहले लुक का एक टीजर वीडियो द्वारा रिलीज किया गया है। इस फिल्म में (Gadar) एक्टर 2001 में रिलीज हुई ‘गदर’ की तरह बीहड़ लुक में वापस देखने को मिलेंगे।

गदर 2 में एक्टर ने तोड़ी बैलगाड़ी

जी स्टूडियोज ने गदर 2 सहित इस वर्ष के लिए लाइन में लगी फिल्मों का एक टीजर जारी किया है। जिसमे सनी देओल तारा सिंह वाले अवतार में नजर आ रहे हैं। ‘गदर: एक प्रेम कथा’ में एक्टर हाथ से हैंडपंप उखड़ते और पाकिस्तानियों के छक्के छुड़ाते नजर आए, वही इस क्लिप में उन्हें बैलगाड़ी का पहिया उठाते देखा जा सकता है। इतना ही नहीं, क्लिप में सनी देओल के फेस पर वैसे ही गुस्से वाले एक्सप्रेशन है जैसे पहली गदर में देखने को मिले थे।

और पढ़िए –Pathaan: दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान स्टारर फिल्म ‘पठान’ की एडवांस बुकिंग इस दिन से होगी शुरू

क्या होगी ‘गदर 2’ की कहानी?

बताया जा रहा है कि ‘गदर 2’ में तारा सिंह और सकीना के साथ उनके बेटे जीते की कहानी दिखाई जाएगी। पहले पार्ट में तारा सिंह, पत्नी सकीना को लाने बॉर्डर पार पाकिस्तान जा पहुंचा था, लेकिन अब दूसरे पार्ट की कहानी इसके आगे से शुरू होगी। ‘गदर 2’ को अनिल शर्मा ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में सनी देओल और अमीषा पटेल के अलावा गौरव चोपड़ा, उत्कर्ष शर्मा और लव सिन्हा नजर आएंगे। उत्कर्ष शर्मा वही हैं, जिन्होंने ‘गदर: एक प्रेम कथा’ में जीते का रोल किया था। लेकिन सीक्वल में वह बड़े हो गए हैं। ‘गदर 2’ की ज्यादातर शूटिंग लखनऊ में हुई। लखनऊ के ला मार्टिनियर कॉलेज को ही पाकिस्तानी सेना का मुख्यालय दिखाकर यहां पाकिस्तान का झंडा फहराया गया था।

और पढ़िए –Akhanda: पठान को टक्कर देने के लिए इस दिन रिलीज़ होगी तेलुगु की हिट फिल्म ‘अखंडा’, यहां देखें ट्रेलर

और पढ़िए – मनोरंजन  से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

 

Adblock test (Why?)


Gadar 2 First Look: पहले लुक में Sunny Deol ने गाड़ी का पहिया उठाया - News24 Hindi
Read More

Pathan Film Controversy: एक्टर शाहरूख खान की फिल्म पठान संकट में, अहमदाबाद के मॉल में VHP-बजरंग दल ने की... - Zee News Hindi

Pathan Film Controversy Latest Updates: एक्टर शाहरूख खान (Shah Rukh Khan) की आने वाली फिल्म 'पठान' (Pathan) लगातार विवादों में फंसी हुई है. बेशर्म गाने पर हुए बवाल के बाद सेंसर बोर्ड ने फिल्म के कई दृश्यों में भले ही बदलाव का निर्देश दिया है लेकिन इससे लोगों का गुस्सा शांत नहीं हो रहा है. बुधवार शाम को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने अहमदाबाद के मॉल में जमकर तोड़फोड़ की. दोनों संगठन के कार्यकर्ताओं ने कहा कि सनातन धर्म का अपमान करने वाली इस फिल्म को वे बिल्कुल भी रिलीज नहीं होने देंगे. 

अहमदाबाद के मॉल में जमकर तोड़फोड़

इस बारे में सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है. जिसमें दिख रहा है कि बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता अहमदाबाद के अल्फा मॉल पहुंचते हैं और वहां पर लगे फिल्म के बड़े-बड़े कटआउट के साथ तोड़फोड़ शुरू कर देते हैं. सैकड़ों की संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं को देखकर मॉल कर्मचारी हैरान रह जाते हैं. वे उन्हें समझाकर रोकने की कोशिश करते हैं लेकिन लोग उनकी एक भी सुनने को तैयार नहीं दिखते. 

'पठान' फिल्म रिलीज करने पर दी चेतावनी

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का गुस्सा इतने से ही नहीं थमता. वे शाहरूख खान (Shah Rukh Khan) की फोटो को अपने पैरों से कुचल देते हैं और जय श्रीराम के नारे लगाते हैं. कार्यकर्ता आरोप लगाते हैं कि एक खास एजेंडा के साथ फिल्में बनाकर सनातन धर्म को चोट पहुंचाई जा रही है. इसके पीछे विदेशों से आ रही भारी फंडिंग भी शामिल है. वे मॉल के कर्मचारियों को चेतावनी देते हैं कि अगर उन्हें पठान फिल्म के शो चलाए तो उन्हें फिर से लोगों का आक्रोश झेलना होगा. 

'बेशर्म रंग' गाने से शुरू हुआ पूरा विवाद

बता दें कि शाहरूख खान और दीपिका पादुकोण ((Deepika Padukone)) के अभिनय वाली फिल्म पठान (Pathan) के गाने बेशर्म रंग (Besharam Rang) से सारा विवाद शुरू हुआ. इस गाने में केसरिया रंग की बिकनी का इस्तेमाल किया गया, जिसे सनातन धर्म का अपमान माना गया है. साथ ही इसमें दीपिका पादुकोण के उत्तेजक दृश्यों की भी कड़ी आलोचना की जा रही है. यूपी की चाइल्ड वेलफेयर कमेटी का कहना है कि इस तरह के भड़काऊ डांस से बच्चों पर गहरा असर पड़ रहा है. उन्होंने प्रदेश के डीजीपी को सलाह दी है कि वे इस फिल्म के गानों को सोशल मीडिया से हटवा दें.  

(पाठकों की पहली पसंद Zeenews.com/Hindi - अब किसी और की ज़रूरत नहीं)

Adblock test (Why?)


Pathan Film Controversy: एक्टर शाहरूख खान की फिल्म पठान संकट में, अहमदाबाद के मॉल में VHP-बजरंग दल ने की... - Zee News Hindi
Read More

OTT Release: एनिमल-कर्मा कॉलिंग... भौकाल मचा रही ये फिल्में-वेब सीरीज, वीकेंड का मजा होगा दोगुना - Aaj Tak

इस वीकेंड की लिस्ट के साथ हम तैयार हैं. अग लॉन्ग वीकेंड का मजा दोगुना करना चाहते हैं तो आप अमेजन प्राइम, नेटफ्लिक्स और सोनी लिव के अलावा जी...