Rechercher dans ce blog

Friday, August 4, 2023

आलिया बोलीं- खुशी है असल जिंदगी में हुई सिंपल शादी: रणबीर-आलिया की शादी के 4 दिनों बाद हुई थी रॉकी-रानी की ... - Dainik Bhaskar

8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

आलिया भट्ट ने हाल ही में अपनी रियल लाइफ और रील लाइफ की शादियों पर बात की। करण जौहर के साथ आलिया ने एक प्रेस कांफ्रेंस की जहां उनसे ये पूछा गया कि उनकी रियल लाइफ और रील लाइफ में हुई शादियों में क्या अंतर है। फिल्म रॉकी और रानी में आलिया रणवीर सिंह से शादी करती हैं। वहीं, रियल लाइफ में उन्होंने रणबीर कपूर से शादी की है।

खुशी है कि असल जिंदगी में सिंपल शादी हुई: आलिया
इस सवाल का जवाब देते हुए आलिया ने कहा कि उनके लिए ये दोनों शादियां एक-दूसरे से अलग भी हैं और एक जैसी भी हैं। आलिया ने कहा- असल जिंदगी में मेरी शादी घर पर सिंपल कपड़ों में हुई थी जहां मैंने बिल्कुल सिंपल साड़ी पहनी थी। जबकि रॉकी और रानी में मैंने बहुत भारी लहंगा पहन रखा था और मेरे सिर पर भी एक भारी दुपट्टा था। मुझे खुशी है कि रियल लाइफ में मेरी शादी सिंपल तरीके से हुई थी।

आलिया-रणबीर की शादी के 4 दिनों बाद हुई रॉकी-रानी की शादी
आलिया ने आगे कहा- जब फिल्म में रॉकी और रानी फेरे लेते हैं तो कोई कहता है कि रुको, दुल्हा आगे चलेगा और कोई कहता है कि नहीं अब दुल्हन आगे चलेगी, जबकि मैं उनसे कह रही थी कि नहीं अब मैं आगे चलूंगी, मैं अभी शादी करके आ रही हूं मुझे पता है!

दरअसल, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में आलिया-रणवीर की शादी आलिया की असल शादी से ठीक चार दिनों बाद ही हुई थी।

रणवीर, रणबीर दोनों ने सिर झुकाकर पहनी वरमाला
आलिया ने अपनी रियल शादी और रील शादी के बीच एक समानता भी बताई। फिल्म में जब आलिया रणवीर को वरमाला पहनाती हैं और रणवीर अपने घुटनों पर बैठ जाते हैं। आलिया ने बताया कि रियल लाइफ में भी उनकी शादी में सभी ने रणबीर को गोद में उठा लिया था। आलिया ने कहा- मुझे गोद में उठाने वाला कोई नहीं था तो रणबीर खुद घुटनों पर बैठ गए और अपना सर झुका लिया, फिर मैंने उन्हें वरमाला पहनाई।

आलिया-रणबीर ने 14 अप्रैल 2022 को मुंबई में शादी की थी।

खबरें और भी हैं...

Adblock test (Why?)


आलिया बोलीं- खुशी है असल जिंदगी में हुई सिंपल शादी: रणबीर-आलिया की शादी के 4 दिनों बाद हुई थी रॉकी-रानी की ... - Dainik Bhaskar
Read More

Kishore Kumar Love Life: एक-दो नहीं, किशोर कुमार ने की थीं चार-चार शादी, चौंका देगा लिस्ट का हर एक नाम - ABP न्यूज़

Kishore Kumar Love Life: बॉलीवुड के बेहतरीन सिंगर्स और एक्टर्स का जिक्र हो तो किशोर कुमार का नाम उस लिस्ट में शुमार होना लाजिमी है. 4 अगस्त 1929 के दिन जन्मे किशोर कुमार बेहद रोमांटिक भी थे. यही वजह रही कि उन्होंने पूरी जिंदगी में एक-दो नहीं, बल्कि चार बार प्यार किया और चार बार शादी भी की. बर्थ एनिवर्सरी स्पेशल में हम आपको किशोर कुमार की लव लाइफ से रूबरू करा रहे हैं. 

ऐसे परवान चढ़ा पहला प्यार

किशोर कुमार की जिंदगी में प्यार ने पहली दस्तक रूमा गुहा उर्फ रूमा घोष ने दी थी. रूमा बंगाली फिल्मों में एक्टिंग और सिंगिंग करती थीं. उस दौरान दोनों की मुलाकात हुई तो प्यार परवान चढ़ने लगा और दोनों ने साल 1951 के दौरान शादी कर ली. शादी के बाद दोनों के कई साल काफी अच्छे बीते, लेकिन बाद में दोनों में तकरार होने लगीं. इसके बाद दोनों का तलाक हो गया. 

फिर मधुबाला ने छेड़े प्यार के तार

रूमा घोष के बाद किशोर कुमार की जिंदगी में मधुबाला आईं. कहा जाता है कि मधुबाला की मोहब्बत में किशोर कुमार इस कदर मदहोश हो गए थे कि उन्होंने इस्लाम धर्म तक अपना लिया था. वहीं, दिलीप कुमार से रिश्ता टूटने के बाद मधुबाला भी किशोर कुमार को पसंद करने लगी थीं. दोनों ने साल 1960 के दौरान निकाह किया था. शादी के बाद मधुबाला और किशोर कुमार लंदन गए, जहां डॉक्टर ने बताया कि दिल में छेद की वजह से मधुबाला के पास सिर्फ दो साल का वक्त है. इसके बाद किशोर ने मधुबाला को उनके मायके में छोड़ दिया और उनसे मिलने के लिए महीने में सिर्फ एक ही बार जाते थे. 

योगिता बाली से रचाई तीसरी शादी

मधुबाला के निधन के बाद किशोर कुमार की जिंदगी में एक्ट्रेस योगिता बाली आ गईं. दोनों ने साल 1976 के दौरान शादी की, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा दिन तक टिक नहीं सका. महज दो साल बाद ही किशोर कुमार और योगिता एक-दूसरे से अलग हो गए. कहा जाता है कि योगिता और मिथुन एक-दूसरे के करीब आ गए थे, जिसका असर किशोर और योगिता के रिश्ते पर नजर आने लगा था. 

चौथी शादी के लिए धरने पर बैठे थे किशोर

योगिता बाली से रिश्ता टूटने के बाद किशोर कुमार एक बार फिर अकेले हो गए और इस बार उनकी जिंदगी में एक्ट्रेस लीना चंद्राकर आईं. दोनों ने साल 1968 के दौरान 'मन का मीत' फिल्म में काम किया. लीना विधवा थीं और किशोर कुमार तीन शादी कर चुके थे. खास बात यह थी कि किशोर कुमार और लीना चंद्रावरकर की उम्र में 21 साल का अंतर था. ऐसे में लीना के पिता को यह रिश्ता कतई मंजूर नहीं था. ऐसे में लीना के परिवार को मनाने के लिए किशोर कुमार उनके घर पहुंचे और वहां धरने पर बैठ गए थे. कहा जाता है कि इस धरने के दौरान वह 'नफरत करने वालों के सीने में प्यार भर दूं' गाना गाते थे. किशोर कुमार की कोशिश देखकर लीना के पिता पिघल गए और साल 1980 में किशोर ने चौथी शादी कर ली.

Adnan Siddiqui Interview: बॉलीवुड को मिस करते हैं पाक एक्टर अदनान सिद्दीकी, ABP News से कहा- एंटरटेनमेंट दिलों को जोड़ता है, बैन नहीं लगना चाहिए

Adblock test (Why?)


Kishore Kumar Love Life: एक-दो नहीं, किशोर कुमार ने की थीं चार-चार शादी, चौंका देगा लिस्ट का हर एक नाम - ABP न्यूज़
Read More

Thursday, August 3, 2023

22 की उम्र में अनुराग की बेटी ने विदेशी बॉयफ्रेंड संग की सगाई, एक्स-वाइफ ने भी दी बधाई - Aaj Tak

[unable to retrieve full-text content]

  1. 22 की उम्र में अनुराग की बेटी ने विदेशी बॉयफ्रेंड संग की सगाई, एक्स-वाइफ ने भी दी बधाई  Aaj Tak
  2. Aaliyah Kashyap Engagement अनुराग कश्यप की बेटी आलिया ने ब्वॉयफ्रेंड शेन से मुंबई में की सगाई देखें तस्वीर..  दैनिक जागरण (Dainik Jagran)
  3. Anurag Kashyap Daughter Aaliyah Engagement Party | Anurag Kashyap की बेटी Aaliyah की सगाई पार्टी  BollywoodShaadis Hindi
  4. Google समाचार पर पूरी खबर देखें

22 की उम्र में अनुराग की बेटी ने विदेशी बॉयफ्रेंड संग की सगाई, एक्स-वाइफ ने भी दी बधाई - Aaj Tak
Read More

OMG 2 Trailer: बेटे को न्याय दिलाने निकले पंकज त्रिपाठी, साथ देंगे भगवान शिव बने अक्षय, दमदार है ट्रेलर - Aaj Tak

अक्षय कुमार की फिल्म OMG 2 को लेकर फैंस में उत्साह है. साल 2012 में आई फिल्म OMG को दर्शकों ने काफी पसंद किया था. ऐसे में जब इस नई फिल्म का ऐलान मेकर्स ने किया तो एक्टर के चाहनेवाले खुश हो गए थे. पिछले महीने ही OMG 2 का टीजर रिलीज हुआ था. फैंस को इसमें अक्षय कुमार का भगवान शिव का अवतार पसंद आया. लेकिन ये टीजर विवादों में भी रहा. अब काफी इंतजार के बाद फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो गया है.

रिलीज हुआ OMG 2 का ट्रेलर

अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की फिल्म OMG 2 एक सोशल कॉमेडी ड्रामा है. ये एक आम आदमी कांति शरण मुदगल की जिंदगी के इर्द गिर्द घूमती है. कांति के किरदार में आपको पंकज त्रिपाठी नजर आएंगे, जो भगवान शिव में पूरा विश्वास रखता है. उसके बेटे के साथ एक हादसा होता है जिसकी वजह से कांति देश की शिक्षा प्रणाली को कोर्ट तक लेकर जाता है. अपने बेटे की शान की खातिर वह देश की शिक्षा प्रणाली से लड़ता है और इस लड़ाई में अक्षय कुमार शिव दूत के रूप में उसका साथ देते हैं.

ट्रेलर में पंकज त्रिपाठी अपने बेटे को न्याय दिलाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं. कोर्ट में उनकी लड़ाई यामी गौतम के साथ होती है. वहीं अक्षय कुमार उनका हर कदम पर साथ दे रहे हैं. फिल्म के माध्यम से हमारे समाज के कुछ मुद्दे सामने आएंगे. साथ ही देश की शिक्षा प्रणाली जो कि हमारे बच्चों का भविष्य बनाती है, उस पर भी सवाल उठाये जाएंगे. फिल्म के प्रीक्वेल OMG की तरह इस बार भी लोगों तक बड़ा संदेश पहुंचाया जाएगा और फिल्म के जरिए शिक्षा प्रणाली में बदलाव लाने का प्रयास किया गया है. 

Advertisement

अक्षय कुमार ड्रेडलॉक्स, सिक्स पैक एब्स और चेहरे पर मुस्कान के साथ शिव के अवतार में बढ़िया लग रहे हैं. जैसे उनका कृष्ण अवतार लोगों के दिलों में घर कर गया था, वैसे ही ये नया अवतार भी ऑडियंस को मंत्रमुग्ध कर देगा. अक्षय और पंकज त्रिपाठी को एक साथ स्क्रीन पर देखने का मजा भी अलग ही होने वाला है. 

फिल्म के ट्रेलर में आप फिल्म के कलाकारों की परफॉरमेंस की झलक देख पा रहे हैं. इसे देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि मूवी काफी धमाकेदार होने वाली है. फिल्म के वन लाइनर्स काफी अच्छे हैं.

OMG 2 में अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी के अलावा यामी गौतम, अरुण गोविल, पवन मल्होत्रा, गोविन्द नामदेव भी नजर आने वाले हैं. फिल्म को अमित राय ने डायरेक्ट किया है. ये केप ऑफ गुड फिल्म्स, अश्विन वर्दे, विपुल शाह और राजेश बहल के प्रोडक्शन बैनर तले बनी है. 11 अगस्त को सिनेमाघरों में OMG 2 रिलीज होगी. इसका क्लैश सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' के साथ होने वाला है.

Adblock test (Why?)


OMG 2 Trailer: बेटे को न्याय दिलाने निकले पंकज त्रिपाठी, साथ देंगे भगवान शिव बने अक्षय, दमदार है ट्रेलर - Aaj Tak
Read More

Wednesday, August 2, 2023

ब्लाउज की जगह ये चीज पहन आईं शोभिता तो शिवानी पहनना भूलीं सबसे अहम कपड़ा, मेड इन हेवन 2 ट्रेलर लॉन्च PHOTOS - Zee News Hindi

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device and the processing of information obtained via those cookies (including about your preferences, device and online activity) by us and our commercial partners to enhance site navigation, personalise ads, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. More information can be found in our Cookies and Privacy Policy. You can amend your cookie settings to reject non-essential cookies by clicking Cookie Settings below.

Manage Consent Preferences

Adblock test (Why?)


ब्लाउज की जगह ये चीज पहन आईं शोभिता तो शिवानी पहनना भूलीं सबसे अहम कपड़ा, मेड इन हेवन 2 ट्रेलर लॉन्च PHOTOS - Zee News Hindi
Read More

Gadar 2 Advance Booking रिलीज से 10 दिन पहले शुरू हुई सनी देओल की फिल्म की एडवांस बुकिंग क्या होगा OMG 2 क.. - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Gadar 2 Advance Booking सनी देओल की गदर-2 और अक्षय कुमार की ओह माय गॉड-2 बॉक्स ऑफिस पर 11 अगस्त को टकराने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। गदर 2 के ट्रेलर के बाद अब मेकर्स ने फैंस को बड़ा सरप्राइज देते हुए फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है तो वहीं दूसरी तरफ अक्षय कुमार की फिल्म ओह माय गॉड-2 का ट्रेलर भी सामने नहीं आया है।

Adblock test (Why?)


Gadar 2 Advance Booking रिलीज से 10 दिन पहले शुरू हुई सनी देओल की फिल्म की एडवांस बुकिंग क्या होगा OMG 2 क.. - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)
Read More

Tuesday, August 1, 2023

Anupama: काव्या का सच आया वनराज के सामने, अनुपमा ने छोड़ा उसका साथ, अब आएगा नया ट्विस्ट - प्रभात खबर - Prabhat Khabar

अनुपमा का लेटेस्ट ट्रैक

अनुपमा के लेटेस्ट ट्रैक में दिखाया जाएगा कि अनुपमा, काव्या को बताती है कि किसी व्यक्ति को कैसा महसूस होता है जब उसका साथी उन्हें धोखा देता है. वो काव्या को अपना फैसला सुनाती है कि उसने कभी भी गलत चीजों का समर्थन नहीं किया और आगे भी कभी नहीं करेगी. वह जानती है कि उसने गलती की है और वह नहीं जानती कि अब चीजों को कैसे अच्छा बनाया जाए. अनुपमा काव्या को याद दिलाती है कि उसने काव्या को उसकी 25वीं शादी की सालगिरह पर वनराज के साथ बेडरूम में देखा था, और वो देखकर काफी टूट गई थी. काव्या, अनुपमा से कहती है कि अनिरुद्ध ने उसकी प्रेगनेंसी जानकर उसे छोड़ दिया और उसे अवॉर्शन कराने बोला. काव्या अपना दुख अनुपमा से शेयर करती है. वो कहती है कि अगर अकेली वो होती तो, वो सुसाइड कर लेती. काव्या कहती है कि वनराज और पूरे परिवार का प्यार पाकर वो लालची हो गई और उसने सबसे ये बात छिपा ली.

Adblock test (Why?)


Anupama: काव्या का सच आया वनराज के सामने, अनुपमा ने छोड़ा उसका साथ, अब आएगा नया ट्विस्ट - प्रभात खबर - Prabhat Khabar
Read More

OTT Release: एनिमल-कर्मा कॉलिंग... भौकाल मचा रही ये फिल्में-वेब सीरीज, वीकेंड का मजा होगा दोगुना - Aaj Tak

इस वीकेंड की लिस्ट के साथ हम तैयार हैं. अग लॉन्ग वीकेंड का मजा दोगुना करना चाहते हैं तो आप अमेजन प्राइम, नेटफ्लिक्स और सोनी लिव के अलावा जी...