Rechercher dans ce blog

Wednesday, August 9, 2023

Bigg Boss OTT 2 मैं हूं बेबिका का आदमी एल्विश यादव ने खुल्लम खुला किया एलान मनीषा रानी की बोलती हुई बंद.. - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

आपका साथी

Adblock test (Why?)


Bigg Boss OTT 2 मैं हूं बेबिका का आदमी एल्विश यादव ने खुल्लम खुला किया एलान मनीषा रानी की बोलती हुई बंद.. - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)
Read More

Tuesday, August 8, 2023

कल आएगी रजनीकांत की जेलर: ब्लैक में ₹5000 तक का टिकट, कई शहरों में 15 अगस्त तक बुकिंग फुल, कंपनियों में छुट... - Dainik Bhaskar

2 घंटे पहलेलेखक: कविता राजपूत

  • कॉपी लिंक

10 अगस्त को सुपरस्टार रजनीकांत फिल्म जेलर के साथ दो साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। साउथ में फेस्टिवल जैसा माहौल है। जगह-जगह रजनीकांत के होर्डिंग्स लगाए गए हैं, जिनका दूध से अभिषेक किया जा रहा है। 5 अगस्त से एडवांस बुकिंग शुरू हुई और देखते ही देखते तमिलनाडु, कर्नाटक और आंध्रप्रदेश के कई शहरों में 15 अगस्त तक के सारे शो बुक हो गए।

ट्विटर और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर ब्लैक में टिकट बिक रहे हैं, जिनकी कीमत ₹5000 तक वसूली जा रही है। फैंस भी इसके लिए कोई भी कीमत चुकाने को तैयार हैं। तमिलनाडु और कर्नाटक में कई कंपनियों ने छुट्टी घोषित कर दी है। कर्मचारियों को फिल्म की टिकट भी दी जा रही है। फैंस में फर्स्ट-डे, फर्स्ट शो की ऐसी होड़ है कि फिल्म का टिकट नहीं मिलने पर एक थिएटर के मैनेजर पर फैंस ने हमला कर दिया। मैनेजर इस समय हॉस्पिटल में भर्ती है।

जेलर वर्ल्डवाइड 4500 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज हो रही है।

जेलर वर्ल्डवाइड 4500 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज हो रही है।

भारत ही नहीं, विदेशों में भी रजनीकांत की इस फिल्म के लिए भारी क्रेज है। अनुमान है कि जेलर अमेरिका में भी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली इंडियन फिल्म बन जाएगी। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभी तक एडवांस बुकिंग में ही जेलर ने दुनियाभर से ₹122 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। रजनीकांत की फिल्म का दुनियाभर में जो क्रेज है उसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 11 अगस्त को बॉलीवुड की दो बड़ी फिल्म गदर-2 और OMG-2 भी रिलीज हो रही हैं, लेकिन जेलर की एडवांस बुकिंग इन दोनों फिल्मों से कई गुना ज्यादा हेै।

आइए जानते हैं फिल्म जेलर के क्रेज को लेकर कुछ दिलचस्प फैक्ट्स…

कंपनियों ने फिल्म देखने के लिए छुट्टी दी

रजनीकांत की फिल्म रिलीज होने से पहले उनके फैन्स दफ्तर से एक दिन की छुट्टी लेने के लिए एप्लिकेशन लगाने लगते हैं ताकि वो फर्स्ट डे फर्स्ट शो देख पाएं। इस ट्रेंड को रजनी की पिछली फिल्मों कबाली, काला और 2.0 के दौरान भी देखा गया था और अब जेलर के लिए भी कुछ यही ट्रेंड देखने को मिल रहा है।

यूनो एक्वा केयर ने 2 अगस्त को कंपनी में ये नोटिस जारी किया था जिसमें 10 अगस्त को फिल्म देखने के लिए छुट्टी देने की बात कही गई है।

यूनो एक्वा केयर ने 2 अगस्त को कंपनी में ये नोटिस जारी किया था जिसमें 10 अगस्त को फिल्म देखने के लिए छुट्टी देने की बात कही गई है।

चेन्नई और बेंगलुरु में तो 10 अगस्त को कई कंपनियों ने अपने दफ्तरों में छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है। मदुरई की यूनो एक्वा केयर नाम की एक कंपनी ने अपने चेन्नई, बेंगलुरु, त्रिची, तिरुनेलवेली, चेंगलपट्टू, मत्तुथावानी, आरापलायम, अलगप्पन नगर स्थित सेंटर्स पर 10 अगस्त को छुट्टी का एक नोटिस 2 अगस्त को जारी किया है जिसमें लिखा है, ‘सुपरस्टार रजनी की फिल्म जेलर 10 अगस्त को रिलीज हो रही है और हमने इस दिन हॉलिडे डिक्लेयर किया है। हम एक कदम आगे बढ़ते हुए एंटी पायरेसी को बढ़ावा देने के लिए अपने एम्प्लॉइज को फिल्म का फ्री टिकट देंगे।’

इसके अलावा एक डिजिटल सर्वे फर्म सलेम सर्वे ग्रुप ने भी अपने चेन्नई, बेंगलुरु, कोयम्बटूर, गोवा, मुंबई और ओडिशा के सेंटर्स पर छुट्टी के साथ-साथ फिल्म के फ्री टिकट बांटे हैं।

एडवांस बुकिंग में तोड़ा रिकॉर्ड

ट्रेड एक्सपर्ट मनोबाला विजयबालन के मुताबिक, ऑनलाइन टिकट सेलिंग पोर्टल बुक माय शो पर सोमवार तक जेलर के 7,50, 000 से ज्यादा टिकट्स बिक चुके हैं।

शनिवार को 85,330 टिकट बिके तो रविवार को ये आंकड़ा 2,33,150 टिकट बिकने पर पहुंच गया। वहीं, सोमवार को 2,93,330 टिकट बिके हैं।

जेलर ने एडवांस बुकिंग के मामले में फिल्म वारिसु और पोन्नियन सेल्वन 2 का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। रविवार तक वर्ल्डवाइड 14.5 करोड़ की एडवांस बुकिंग हो गई जबकि सोमवार तक आंकड़ा 20 करोड़ रुपए के पार हो गया है।

फिल्म की सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग तमिलनाडु में हुई है जहां दो लाख बारह हजार एडवांस टिकट बिके हैं। फिल्म को लेकर कर्नाटक में भी काफी क्रेज है। यहां सिर्फ बेंगलुरु में ही 2 करोड़ रुपए तक के एडवांस टिकट बिक चुके हैं।

रिलीज से पहले ही कमाए 122 करोड़ रु.

जेलर के प्री-रिलीज बिजनेस की बात करें तो फिल्म ने 122 करोड़ तो फिल्म की रिलीज से पहले ही कमा लिए हैं। जेलर ने 62 करोड़ का बिजनेस तमिलनाडु से कर लिया है। वहीं तेलुगु स्टेट्स में 12 करोड़ रु. का बिजनेस हो चुका है। कर्नाटक में 12 करोड़, केरल में 5.50 करोड़ और देश के अन्य राज्यों में फिल्म ने 3 करोड़ कमा लिए हैं। फिल्म ने ओवरसीज में भी 30 करोड़ का प्री-रिलीज बिजनेस कर लिया है। फिल्म का कुल बजट 240 करोड़ रुपए है। ऐसे में इसे ब्रेक इवन के लिए बस 118 करोड़ रु. ही और कमाने हैं।

तमिलनाडु में नहीं होंगे अर्ली मॉर्निंग शोज

तमिलनाडु में रजनीकांत के फैन्स एक बात की वजह से निराश हैं। दरअसल, राज्य सरकार ने फिल्मों के अर्ली मॉर्निंग शोज पर बैन लगाकर रखा है। इस वजह से किसी भी फिल्म का शो सुबह 4, 6 या 7 बजे से नहीं रखा जा सकता है। पहला शो 9 बजे से शुरू करने की ही अनुमति दी गई है।

बड़े स्टार्स की फिल्मों के अर्ली मॉर्निंग शोज से डिस्ट्रीब्यूटर्स फायदे में रहते थे, लेकिन ये ट्रेंड तमिलनाडु में तब बंद हुआ जब कुछ समय पहले एक लड़का फर्स्ट डे फर्स्ट शो के दौरान एक्सीडेंट का शिकार हो गया। इसके बाद राज्य सरकार ने ऐसे सभी अर्ली मॉर्निंग शोज को बैन कर दिया और ये आदेश न मानने वालों पर कड़ी कार्रवाई के आदेश भी दिए।

इस आदेश में ये भी चेतावनी दी गई है कि कोई भी थिएटर के बाहर या भीड़भाड़ वाली जगहों पर स्टार्स के बड़े कटआउट न लगाए। पिछले दिनों मणिरत्नम की फिल्म पोन्नियन सेल्वन 2 और मावीरन जैसी फिल्मों के भी सुबह 9 बजे से पहले कोई शो नहीं रखे गए थे।

अमेरिका में रजनीकांत के बड़े-बड़े कटआउट लगाकर फैन्स पटाखे फोड़ रहे हैं।

अमेरिका में रजनीकांत के बड़े-बड़े कटआउट लगाकर फैन्स पटाखे फोड़ रहे हैं।

अमेरिका में भी जबरदस्त क्रेज

जेलर का क्रेज सिर्फ इंडिया में ही नहीं है। डायरेक्टर नेल्सन दिलीप कुमार की फिल्म को लेकर अमेरिका में भी जबरदस्त क्रेज है जिसकी वजह से यहां सोमवार तक $664,000 के एडवांस टिकट सेल हो चुके हैं। इस मामले में जेलर नेल्सन की ही पिछली फिल्म बीस्ट से आगे है जिसकी अमेरिका में एडवांस बुकिंग $658,000 की थी। उस फिल्म में थलापति विजय और पूजा हेगड़े ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

2500 रुपए में बिक रहे टिकट, ब्लैक में कीमत 5000

बेंगलुरु के मल्टीप्लेक्स में फिल्म के एक टिकट की कीमत 800 से 1400 रुपए रखी गई है। वहां सुबह 6 बजे से शोज रखे गए हैं और सुबह से लेकर रात तक के शोज के टिकट्स का प्राइस 800 से 1400 रुपए के बीच है। कहीं-कहीं टिकटों की कीमत 2500 रुपए भी रखी गई है। वहीं ब्लैक में टिकट की कीमत 5000 रुपए तक है।

चेन्नई में जेलर के सारे शोज बुक हैं। ये जानकारी एक ट्विटर यूजर ने शेयर की है।

चेन्नई में जेलर के सारे शोज बुक हैं। ये जानकारी एक ट्विटर यूजर ने शेयर की है।

रजनी को मिली 110 करोड़ रुपए की फीस

जब फिल्म प्रोडक्शन स्टेज पर थी तो इसका टाइटल थलाइवर 169 रखा गया था क्योंकि ये रजनीकांत की 169वीं फिल्म है। फिल्म में रजनी एक जेलर मुथुवे पांडियन के रोल में हैं। फिल्म में रजनी डबल रोल में नजर आएंगे।

फिल्म में उनका दूसरा रोल एक पुलिस ऑफिसर के पिता का है। रजनी के अलावा जैकी श्रॉफ, प्रियंका मोहन, शिवा राजकुमार, तमन्ना भाटिया, राम्या कृष्णन, योगी बाबू, वसंत रवि और विनायकन जैसे एक्टर्स भी नजर आएंगे। साथ ही मलयालम स्टार मोहनलाल एक कैमियो में दिखाई देंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के लिए रजनीकांत को 110 करोड़ रुपए की फीस दी गई है।

जेलर को मिल सकती है 65 करोड़ की ओपनिंग

जेलर को इंडिया में 25 से 30 करोड़ की ओपनिंग मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है। वर्ल्डवाइड इसकी पहले दिन की कमाई 60 से 65 करोड़ रुपए रह सकती है। ट्रेड एक्सपर्ट रमेश बाला के मुताबिक, फिल्म की एडवांस बुकिंग काफी अच्छे संकेत दे रही है। रजनीकांत का फैन बेस ऐसा है कि उन्हें 6 साल के बच्चे से लेकर 60 साल का बुजुर्ग भी पसंद करता है। उनकी पिछली फिल्म अन्नाथे लोगों को इतनी पसंद नहीं आई, लेकिन जेलर में जो अर्बन फ्लेवर है वो दर्शकों को काफी पसंद आएगा। फिल्म के गाने हिट हैं। कवाला गाने को यूट्यूब पर ही 107 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।

जेलर की जेलर से टक्कर टली

रजनीकांत की फिल्म जेलर के साथ इसी टाइटल की एक मलयालम फिल्म भी 10 अगस्त को रिलीज हो रही थी, लेकिन अब इनकी बॉक्स ऑफिस पर टक्कर नहीं होगी। मलयालम फिल्म जेलर 18 अगस्त को रिलीज होगी। मलयालम फिल्म जेलर के प्रोड्यूसर डायरेक्टर सकील मदाथिल हैं।

उन्होंने रजनीकांत की फिल्म जेलर के मेकर्स सन पिक्चर्स पर मुकदमा भी किया है। उनका कहना है कि उन्होंने फिल्म का टाइटल जेलर केरल फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स से 2021 में ही रजिस्टर करवा लिया था। तब इस तमिल फिल्म जेलर की अनाउंसमेंट भी नहीं हुई थी।

उन्होंने फिल्म बनाने से पहले ये बात भी सुनिश्चित कर ली थी कि इस टाइटल की कोई और फिल्म न बन रही हो, लेकिन उसके बावजूद तमिल फिल्म जेलर बनाई गई। उन्होंने सन पिक्चर्स से गुजारिश भी की थी कि वो फिल्म का टाइटल बदल लें क्योंकि इससे उन्हें काफी नुकसान होगा, लेकिन प्रोडक्शन कंपनी ने उनकी एक न सुनी और सेम टाइटल से फिल्म बना ली जिसके बाद सकील मदाथिल ने मद्रास हाईकोर्ट में ये गुहार लगाई कि वो तमिल फिल्म जेलर की रिलीज रुकवा दें।

सकील ने एक इंटरव्यू में ये भी बताया कि उन्होंने फिल्म को बनाने में 5 करोड़ रुपए खर्च किए हैं जिसके लिए उन्होंने अपना घर तक गिरवी रख दिया और बेटी के गहने तक बेच दिए। इसके अलावा उन्होंने बैंक और कुछ लोगों से उधार लेकर फिल्म बनाई है जिसका इंटरेस्ट भरना भी काफी मुश्किल हो रहा है। उन्होंने आगे कहा, रजनीकांत अच्छे आदमी हैं और वो मेरी बात को समझेंगे। मेरा पूरा फ्यूचर जेलर पर टिका है और कई बार तो मैं आत्महत्या करने के बारे में भी सोच चुका हूं।

कुछ सालों पहले हिमालय पर गए रजनीकांत की ये तस्वीरें सामने आई थीं।

कुछ सालों पहले हिमालय पर गए रजनीकांत की ये तस्वीरें सामने आई थीं।

फिल्म रिलीज से पहले हिमालय गए रजनी

रजनीकांत अपनी फिल्मों की रिलीज से पहले हिमालय चले जाते हैं और जेलर की रिलीज से पहले भी उन्होंने ऐसा ही किया है। 8 अगस्त की सुबह वो चेन्नई से हिमालय के लिए रवाना हो गए। वो यहां एक हफ्ता गुजारेंगे। रजनीकांत हर साल स्पिरिचुअल जर्नी पर हिमालय जाते हैं, लेकिन कोरोना के दौरान ऐसा संभव नहीं हो पाया और फिल्मों की शूटिंग के चलते वो वक्त भी नहीं निकाल पाए।

66 हजार से ज्यादा फैन क्लब

रजनीकांत के अब तक 66 हजार रजिस्टर्ड और अनरजिस्टर्ड अनगिनत फैन क्लब हैं। किसी भी फिल्म की रिलीज से पहले ये सभी फैन क्लब सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हो जाते हैं। इतना ही नहीं, जब रजनी बीमार होते हैं तो उनके यही फैन क्लब उनके लिए हवन, यज्ञ तक करवाते हैं।

रजनीकांत की किसी भी फिल्म की रिलीज से पहले चेन्नई में ऐसे कट आउट्स बेहद आम हैं।

रजनीकांत की किसी भी फिल्म की रिलीज से पहले चेन्नई में ऐसे कट आउट्स बेहद आम हैं।

रजनी के जुनूनी फैंस के कुछ किस्से

रजनीकांत के कुछ फैंस भी काफी दिलचस्प हैं। उनके सबसे बड़े फैन के रूप में चेन्नई के गोपी मशहूर हैं। गोपी, रजनीकांत की हर फिल्म की रिलीज पर अपने शहर के 1000 गरीबों को चेन्नई लाकर मूवी दिखाते हैं। उनका मानना है कि रजनीकांत ही उनके भगवान हैं।

गोपी के मुताबिक, 1000 लोगों को कई साल से फिल्म दिखाने के चलते उन पर लाखों रुपए का कर्ज भी हो गया था। इस कर्ज को चुकाने के लिए उन्हें पहले पत्नी के गहने बेचने पड़े और बाद में घर।

रजनीकांत को लेकर फैन्स का जुनून इस कदर है कि वो आत्महत्या तक कर लेते हैं। 2016 में रजनीकांत की फिल्म कबाली रिलीज हुई। हर बार की तरह भारत के अलावा विदेशों में भी टिकट लेने की होड़ मची थी। जब एक फैन को मलेशिया में टिकट नहीं मिला तो उसने दुखी होकर मॉल के टॉप फ्लोर से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली।

खबरें और भी हैं...

Adblock test (Why?)


कल आएगी रजनीकांत की जेलर: ब्लैक में ₹5000 तक का टिकट, कई शहरों में 15 अगस्त तक बुकिंग फुल, कंपनियों में छुट... - Dainik Bhaskar
Read More

सलमान खान की फिल्म 'बॉडीगार्ड' के डायरेक्टर सिद्दीकी इस्माइल का हार्ट अटैक से निधन, 63 की उम्र में ली अंतिम सांस - Aaj Tak

मलयालम फिल्मों के मशूहर निर्देशक सिद्दीकी इस्माइल को लेकर एक दुखद खबर सामने आई है. 63 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया है. उन्होंने सलमान खान की फिल्म 'बॉडीगार्ड' का निर्देशन किया था.

नहीं रहे मशहूर निर्देशक 

सिद्दीकी इस्माइल मलयालम इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर थे. पिछले कुछ दिनों से वो निमोनिया और लीवर की बीमारी से जूझ रहे थे. तबीयत बिगड़ने पर उन्हें कोच्चि के अमृता अस्पताल में एडमिट कराया गया था. इलाज के दौरान उन्हें एक्स्ट्राकोर्पोरियल मेम्ब्रेन (ECMO) के सपोर्ट पर रखा गया था. इस दौरान उन्हें हार्ट अटैक आया और उन्होंने हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह दिया. 

डॉक्टर्स ने उन्हें बचाने का काफी प्रयास किया. हर किसी को उम्मीद थी कि वो ठीक होकर घर आएंगे, लेकिन ऐसा ना हो सका. डायरेक्टर ने अपने करियर की शुरुआत 1989 में आई मलयालम फिल्म 'रामजी राव स्पीकिंग' से की थी. इसके बाद उन्होंने  'बिग ब्रदर' जैसी सुपरहिट मूवी दी. इसके अलावा उन्हें 'हरिहर नगर', 'गॉडफादर', 'काबुलीवाला', 'वियतनाम कॉलोनी' और  'हिटलर' जैसी मूवीज के लिए जाना जाता है. 

खास थी सलमान खान की फिल्म 'बॉडीगार्ड'

Advertisement

सिद्दीकी बेहतरीन निर्देशन के लिए जाने जाते थे. सलमान खान की फिल्म उनके निर्देशन में बनी बेस्ट मूवीज में से एक रही. ये फिल्म 2011 में रिलीज हुई थी, जिसका डायरेक्शन इतने परफेक्ट तरीके से किया गया कि फिल्म ने बड़े पर्दे पर अपनी गहरी छाप छोड़ी. ये फिल्म मलयालम फिल्म 'बॉडीगार्ड' का रिमेक थी, जिसे सिद्दीकी ने तमिल में कावलन के रूप में बनाया था. 

सिद्दीकी जितने अच्छे डायरेक्टर थे, उतने ही अच्छे एक्टर भी थे. 2022 में वो फिल्म केनकेमम में स्पेशल अपीरियंस में नजर आए थे. छोटे से रोल में उन्होंने अपनी अदाकारी से हर किसी का ध्यान खींचा था. 

सेलेब्स ने जताया दुख

सिद्दीकी के निधन की खबर से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. दुलकर सलमान और एटली जैसे तमाम सेलेब्स ने डायरेक्टर के अचानक हुए निधन पर शोक जताया है. सिद्दीकी इस्माइल जब भी किसी फिल्म का निर्देशन करते उसे अलग तरह से बनाने का प्रयास करते. इंडस्ट्री में ना जाने कितने ही डायरेक्टर आएंगे-जाएंगे, लेकिन शायद ही कोई उनकी कमी पूरी कर पाएगा. 

Adblock test (Why?)


सलमान खान की फिल्म 'बॉडीगार्ड' के डायरेक्टर सिद्दीकी इस्माइल का हार्ट अटैक से निधन, 63 की उम्र में ली अंतिम सांस - Aaj Tak
Read More

आयुष्मान खुराना स्टारर फिल्म ड्रीम गर्ल 2 का नया पोस्टर हुआ आउट - bignews

मुंबई – आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर ने आते ही अपनी जबरदस्त कॉमेडी और स्टार-स्टडेड कलाकारों के साथ फैंस को हंसा-हंसाकर लोटपोट कर दिया है। आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री स्क्रीन्स पर जलवा बिखेरने के लिए तैयार है।

इस फिल्म में आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे के अलावा एक्टर परेश रावल, असरानी, अन्नू कपूर, राजपाल यादव, विजय राज, अभिषेक बनर्जी, मनजोत सिंह और मनोज जोशी नजर आएंगे। ‘ड्रीम गर्ल 2’ के ट्रेलर में आयुष्मान खुराना एक बार फिर से ‘पूजा’ बनकर अपने आशिकों को चूना लगा रहे है। फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ 25 अगस्त, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। आयुष्मान खुराना ने एक बार फिर फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ का काफी दिलचस्प पोस्टर शेयर किया है जो फैंस का ध्यान खींच रहा है।

फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ रिलीज होने में कुछ दिन ही बचे हैं और इस फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ है। वहीं, आयुष्मान खुराना बीच-बीच में अपनी फिल्म के पोस्टर शेयर कर फैंस का उत्साह बढ़ाते रहते है। आयुष्मान खुराना ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपकमिंग फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ का नया पोस्टर शेयर किया है। पूजा के आशिक उनके प्यार में उनके आगे बिछे नजर आए। आयुष्मान खुराना ने फिल्म के नए पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा पूजा एक है त्यौहार है, उसके आशिक हजार है।

फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ का सीक्वल है। इस फिल्म में आयुष्मान के साथ एक्ट्रेस नुसरत भरूचा की जोड़ी जमी थी। अब इसके सीक्वल में आयुष्मान एक्ट्रेस अनन्या पांडे के साथ नजर आएंगे। Dream Girl 2 में नुसरत भरूचा की जगह अनन्या पांडे नजर आएंगी।

Adblock test (Why?)


आयुष्मान खुराना स्टारर फिल्म ड्रीम गर्ल 2 का नया पोस्टर हुआ आउट - bignews
Read More

Saturday, August 5, 2023

Gadar 2 के विलेन मनीष वाधवा को लोग पाकिस्तान से कर रहे हैं मैसेज, खूंखार किरदार फैंस - ABP न्यूज़

Gadar 2: सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म गदर 2 को रिलीज होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है. फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है और इसने भी रिकॉर्ड बनाने शुरू कर दिए हैं. गदर 2 में पहले पार्ट की ही स्टारकास्ट नजर आने वाली है. गदर में विलेन के किरदार में अमरीश पुरी नजर आए थे अमरीश पुरी इस दुनिया में नहीं रहे हैं तो विलेन का किरदार मनीष वाधवा ने निभाया है. जब से गदर 2 का ट्रेलर रिलीज हुआ है तब से मनीष सुर्खियों में बन गए हैं उनका खूंखार अंदाज फैंस को पसंद आ रहा है. ट्रेलर के बाद मिल रहे रिस्पॉन्स के बारे में मनीष ने एक इंटरव्यू में बताया. सनी देओल के साथ काम करने का एक्सपीरियंस शेयर किया.

आजतक से खास बातचीत में मनीष ने अपने किरदार के बारे में बात की. उन्होंने कहा कि वह एक्साइटिड होने के साथ नर्वस भी हैं क्योंकि लोग फिल्म रिलीज होने के बाद उनकी तुलना अमरीश पुरी से करने वाले हैं. उन्होंने गदर में विलेन के किरदार को अमर कर दिया था. मैं ये तुलना बिल्कुल भी नहीं चाहता हूं. तुलना बराबर वालों के बीच होती है. मेरी औकात और मेरा काम उनके लेवल को छू नहीं सकता है.

पाकिस्तान से आ रहे हैं मैसेज
मनीष ने बताया कि जब से गदर 2 का ट्रेलर रिलीज हुआ है.  लोग उन्हें बहुत पसंद कर रहे हैं. लोग उन्हें इंस्टाग्राम पर ढूंढ-ढूंढकर मैसेज कर रहे हैं. मनीष ने कहा- लोगों के प्यार भरे मैसेज पाकिस्तान तक से आ रहे हैं. मजे की बात ये है कि लोग विलेन को लव यू सर लिख रहे हैं.

सनी के साथ ऐसा है काम करने का एक्सपीरियंस
मनीष वाधवा ने सनी देओल के साथ काम करने का अनुभव भी शेयर किया. उन्होंने कहा- सनी एक अच्छे टीम प्लेयर है. वे अपने साथ पूरी टीम के परफेक्शन के बारे में सोचते हैं. उनसे काफी कुछ सीखने को मिला. ऐसे ही कोई सुपरस्टार नहीं बन जाता है.

गदर 2 की बात करें तो ये फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. इसमें सनी देओल, अमीषा पटेल, उत्कर्ष शर्मा और सिमरत कौर अहम किरदार निभाते नजर आएंगे.

ये भी पढ़ें: Chandramukhi 2: ग्रीन साड़ी, घुंघराले बाल और तीखे तेवर में दिखीं कंगना रनौत, सामने आया फर्स्ट लुक

Adblock test (Why?)


Gadar 2 के विलेन मनीष वाधवा को लोग पाकिस्तान से कर रहे हैं मैसेज, खूंखार किरदार फैंस - ABP न्यूज़
Read More

Salman Khan पर चढ़ा बार्बी का खुमार अरबाज की बर्थडे पार्टी में इस तरह तैयार होकर पहुंचे एक्टर वीडियो वाय.. - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Salman Khan सलमान खान को फिल्म इंडस्ट्री का दबंग और काबिल अभिनेता माना जाता है। उनकी अच्छी संख्या में फैन फॉलोइंग है। इंडिया के साथ ही दुनियाभर में सलमान खान के कई चाहने वाले हैं। हाल ही में यह अभिनेता अपने भाई अरबाज खान की बर्थ डे पार्टी में पहुंचे। यहां उन्होंने अतरंगी स्टाइल के कपड़े पहनकर एंट्री मारी। एक्टर का लुक वायरल हो गया है।

Adblock test (Why?)


Salman Khan पर चढ़ा बार्बी का खुमार अरबाज की बर्थडे पार्टी में इस तरह तैयार होकर पहुंचे एक्टर वीडियो वाय.. - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)
Read More

Friday, August 4, 2023

धर्मेंद्र-शबाना के लिपलॉक पर हंगामा, एक्टर बोले- ऐसे छक्के लगाता रहूंगा - Aaj Tak

फिल्म रिलीज के बाद गुरुवार को मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई है, जिसमें करण जौहर, आलिया, रणवीर और धर्मेंद्र अपने दिल की बात करते दिखे. 

Adblock test (Why?)


धर्मेंद्र-शबाना के लिपलॉक पर हंगामा, एक्टर बोले- ऐसे छक्के लगाता रहूंगा - Aaj Tak
Read More

OTT Release: एनिमल-कर्मा कॉलिंग... भौकाल मचा रही ये फिल्में-वेब सीरीज, वीकेंड का मजा होगा दोगुना - Aaj Tak

इस वीकेंड की लिस्ट के साथ हम तैयार हैं. अग लॉन्ग वीकेंड का मजा दोगुना करना चाहते हैं तो आप अमेजन प्राइम, नेटफ्लिक्स और सोनी लिव के अलावा जी...