Rechercher dans ce blog

Tuesday, September 5, 2023

Jawan की रिलीज से पहले तिरुमाला पहुंचे Shah Rukh Khan, Suhana Khan संग मंदिर में टेका माथा - Bollywood Life हिंदी

[unable to retrieve full-text content]

  1. Jawan की रिलीज से पहले तिरुमाला पहुंचे Shah Rukh Khan, Suhana Khan संग मंदिर में टेका माथा  Bollywood Life हिंदी
  2. तिरुपति पहुंचे शाहरुख, श्री वेंकटेश्वर स्वामी से मांगी दुआ, सुहाना-नयनतारा ने भी टेका माथा  Aaj Tak
  3. Film रिलीज से पहले Shah Rukh Khan ने Tirupati के Venkateswara Mandir में टेका माथा | Aaj Tak News  Aaj Tak
  4. बेटी Suhana और साउथ इंडियन एक्ट्रेस Nayanthara के साथ वेंकटेश्वर मंदिर पहुंचे Shah Rukh Khan, Jawan की रिलीज से पहले टेका माथा  Zee News Hindi
  5. फिल्म रिलीज से पहले तिरुपति दर्शन करने पहुंचे शाहरुख खान: बेटी सुहाना और को-स्टार नयनतारा भी साथ आईं नजर  Dainik Bhaskar
  6. Google समाचार पर पूरी खबर देखें

Jawan की रिलीज से पहले तिरुमाला पहुंचे Shah Rukh Khan, Suhana Khan संग मंदिर में टेका माथा - Bollywood Life हिंदी
Read More

Monday, September 4, 2023

ऋषि कपूर ने पहली फिल्म के बाद ही ले लिया था अमिताभ बच्चन से पंगा, 3 साल चली थी कोल्ड वॉर - NDTV India

ऋषि कपूर ने पहली फिल्म के बाद ही ले लिया था अमिताभ बच्चन से पंगा, 3 साल चली थी कोल्ड वॉर

ऋषि कपूर

नई दिल्ली:

4 सितंबर 1952 को जन्म...बचपन में फिल्मी पर्दे पर एंट्री और 20-21 साल की उम्र में बने बड़े स्टार. ऋषि कपूर की जिंदगी किसी फेयरी टेल से कम नहीं रही. जिंदगी का पर्दा भी ऐसे गिरा जैसे किसी फिल्म का ट्रैजिक एंड हो. दो साल तक ल्यूकेमिया से जूझने के बाद ऋषि कपूर ने 30 अप्रैल, 2020 को 67 साल की उम्र में अंतिम सांस ली. उनका जाना परिवार के अलावा हर फिल्म लवर और हिंदी फिल्मों के चॉकलेटी बॉय के फैन्स के लिए किसी झटके से कम नहीं था. उन्होंने उम्र के हर पड़ाव में अपने अलग अलग किरदारों से दर्शकों के दिल में खास जगह बनाई थी. उन्हें बॉबी, कभी-कभी, अमर अकबर एंथनी, कर्ज, चांदनी, मेंहदी, मुल्क, अग्निपथ, दो दूनी चार और कपूर एंड संस के लिए याद किया जाता है.

यह भी पढ़ें

ऋषि कपूर अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते थे. आज उनकी बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर हम उस घटना के बारे में बताते हैं जब ऋषि कपूर की वजह से अमिताभ बच्चन काफी नाराज हो गए थे. ऋषि ने तो पैसों के दम पर एक अवॉर्ड खरीद लिया लेकिन बिग बी को लगा था कि उस अवॉर्ड के हकदार वो हैं...इसलिए वे नाराज हो गए थे.

क्या था मामला ?

ऋषि कपूर ने खुद बताया था कि उन्होंने अपनी पहली फिल्म बॉबी के लिए खुद को बेस्ट एक्टर अवॉर्ड दिलवाया था. दिलवाया कैसे ? दरअसल ऋषि कपूर ने यह अवॉर्ड खरीद लिया था. यह 1973 की बात है उसी साल बिग बी की जंजीर आई थी. उन्हें लगा कि वह जंजीर के लिए अवॉर्ड के हकदार हैं. इस वजह से वो नाराज हो गए थे.

अपनी किताब 'खुल्लम खुल्ला: ऋषि कपूर अनसेंसर्ड' में 1976 की फिल्म कभी-कभी के सेट पर उनके और अमिताभ के बीच कोल्ड वार के बारे में बात करते हुए ऋषि ने लिखा, "मुझे लगता है कि अमिताभ नाराज थे क्योंकि मैंने बॉबी के लिए बेस्ट एक्टर अवॉर्ड जीता था. मुझे यकीन है कि उन्हें लगा कि यह अवॉर्ड जंजीर के लिए सही है जो उसी साल रिलीज हुई थी. मुझे यह कहने में शर्म आ रही है, लेकिन मैंने असल में वह अवॉर्ड 'खरीदा' था. मैं उस वक्त इंडस्ट्री में बहुत नया था. एक पीआर थे तारकनाथ गांधी जिन्होंने कहा था, 'सर तीस हजार दे दो तो आप को मैं अवॉर्ड दिला दूंगा. मैं ज्यादा जोड़-तोड़ करने वाला आदमी नहीं हूं लेकिन मैंने उस समय उसे बिना सोचे समझे पैसे दिए थे.

फिल्म फेयर को लेकर हुआ विवाद

इस किताब के आने के बाद कई लोगों को लगा कि ऋषि कपूर फिल्मफेयर अवॉर्ड के बारे में बात कर रहे थे. दिवंगत एक्टर ने अपनी किताब के लॉन्च के बाद इंडिया टुडे के साथ एक इंटरव्यू में कहा, "मैंने फिल्मफेयर अवॉर्ड नहीं लिखा. मैंने कोई नाम नहीं बताया है. मैंने कहा है कि मैंने खरीदा है 'एक अवॉर्ड'. मुझसे कहा गया, क्या आप इसे चाहते हैं?' और मैंने कहा, 'हां, बिल्कुल,' और फिर उन्होंने कहा, 'इसकी कीमत आपको 30,000 रुपये होगी.' उस समय 30,000 रुपये बड़ी रकम थी. इसलिए मैंने कहा क्यों नहीं. मुझे नहीं पता कि यह उनकी जेब में गया था या नहीं लेकिन मैंने एक आदमी को इतनी रकम दी थी."

ऋषि कपूर को आखिरी बार वाईआरएफ डॉक्यू-सीरीज़ द रोमांटिक्स में देखा गया था, जिसे उन्होंने अपनी मृत्यु से एक महीने पहले शूट किया था. चार एपिसोड्स में आई वाली डॉक्यूमेंट्री सीरीज इस साल की शुरुआत में 14 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होनी शुरू हुई.

Adblock test (Why?)


ऋषि कपूर ने पहली फिल्म के बाद ही ले लिया था अमिताभ बच्चन से पंगा, 3 साल चली थी कोल्ड वॉर - NDTV India
Read More

Sunday, September 3, 2023

Rakhi Sawant पर भड़की गौहर खान बोलीं- अबाया पहनने से आप मुस्लिम नहीं बन जाते.. - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

 नई दिल्ली, जेएनएन।  Gauahar Khan On Rakhi Sawant: हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की ड्रामा क्वीन राखी सावंत (Rakhi Sawant) एक बार फिर मुश्किलें में घिरती नजर आ रही हैं। 6 महीने पहले राखी सावंत ने अपने ही पति आदिल खान दुर्रानी (Adil Khan Durrani) को जेल भिजवाया था। अब आदिल जेल से बाहर आकर राखी से अपना बदला ले रहे हैं। इस बीच राखी सावंत उमरा करने के लिए मक्का पहुंची थी।

हालांकि अब अदाकारा वापस मुंबई पहुंच चुकी है, लेकिन अब उनका एक अलग अवतार देखने को मिल रहा है। राखी पहले की तरह छोटे कपड़ों में नहीं बल्कि बुर्का और हिजाब पहने नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर उनकी कुछ तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे है।

आस्था को दिखाने के लिए 59 कैमरों की जरूरत नहीं है- गौहर खान

अब इन सबके बीच टीवी एक्ट्रेस गौहर खान ने राखी पर निशाना साधा है। गौहर के अलावा भी कई लोगों ने उन पर धार्मिक चीजों को प्रचार स्टंट के रूप में यूज करने का आरोप लगाया है। एक्ट्रेस गौहर खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है और खूब खरी-खोटी सुनाई है। गौहर ने लिखा, "फिर कुछ हारे हुए लोग इस्लाम को हल्के में ले रहे हैं और इस पवित्र तीर्थयात्रा का मजाक बना रहे हैं जो इस्लाम के विश्वासियों के लिए बहुत पवित्र है। एक मिनट आपने इस्लाम कबूल कर लिया और फिर आप कहती हैं "ओह, मैंने यह अपनी मर्जी से नहीं किया" .. क्या बकवास है।

गौहर ने इस पोस्ट में आगे लिखा, "मैं चाहती हूं कि भारत या सऊदी में इस्लाम बोर्ड ऐसे प्रचार स्टंट के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे, ताकि लोग किसी पवित्र चीज का फायदा न उठा सकें। वैसे आप अबाया पहनने से आप मुस्लिम नहीं बन जाते, एक अच्छा इंसान होना, एक सच्चा इंसान होना और अल्लाह से प्यार करना आपको मुस्लिम बनाता है। कोई भी आस्था दिल में होती है, उसे दिखाने के लिए आपको 59 कैमरों की जरूरत नहीं है।

अबाया पहने इवेंट में पहुंची थी राखी सावंत

मक्का से लौटने के बाद राखी शनिवार को मुंबई में एक इवेंट में शामिल हुई थी। इस दौरान उन्होंने रेड कलर के अबाया में देखा गया। इस दौरान उन्होंने  पत्रकारों से बात की और कहा, "किसने कहा कि औरत अबाया में खूबसूरत नहीं लगती, खासकर बॉलीवुड में मेरे पीछे आओ"।  

Adblock test (Why?)


Rakhi Sawant पर भड़की गौहर खान बोलीं- अबाया पहनने से आप मुस्लिम नहीं बन जाते.. - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)
Read More

Jawan की रिलीज से 4 दिन पहले शाहरुख खान ने दिए स्पॉइलर्स, लीक कर दीं ये डिटेल्स - NDTV India

Jawan की रिलीज से 4 दिन पहले शाहरुख खान ने दिए स्पॉइलर्स, लीक कर दीं ये डिटेल्स

शाहरुख खान की जवान 7 सितंबर को रिलीज होगी

नई दिल्ली:

शाहरुख खान ने संडे यानी कि 3 सितंबर को एक बार फिर #AskSrk सेशन रखा. इस सेशन में फैन्स ने एक बार फिर उनकी आने वाली फिल्म जवान को लेकर ही धड़ाधड़ सवाल किए और बातचीत में किंग खान ने भी कई सारी डिटेल्स लीक कर दीं. एटली के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में शाहरुख खान के रोल और उस रोल की परतें तो अब फिल्म के साथ ही खुलेंगी. हर तरफ इस फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट है. इस बीच किंग खान ने फिल्म से जुड़े कुछ स्पॉइलर्स भी दे दिए. अब फैन्स सवाल ही ऐसे पूछ लेते हैं कि बातें घुमाते-घुमाते भी कुछ ना कुछ कह ही जाते हैं.

यह भी पढ़ें

क्या बोले शाहरुख ?

शाहरुख ने 'Ask Srk' सेशन की शुरुआत में लिखा "4 दिन और फिर आपसे आमने-सामने मुलाकात होगी! तब तक 4 बातें हो जाएंगी. #जवान और जीवन से जुड़ी सभी चीजों के बारे में...आइए थोड़ा #AskSRK करें...संडे सेशन". बता दें कि जवान की रिलीज में 4 दिन बाकी हैं.

जवान से क्या सीख सकते हैं आप ?

एक फैन ने शाहरुख से पूछा, 'जवान फिल्म से क्या सीख मिलती है?' इस पर शाहरुख ने जवाब दिया, “फिल्म इस बात को दिखाती है कि हम लोग वो बदलाव कैसे ला सकते हैं जो हम अपने आसपास चाहते हैं. महिलाओं को सशक्त बनाएं और अधिकार के लिए लड़ें.” एक फैन ने सवाल किया, “@iamsrk #AskSRK #Jawan हांगकांग में अपनी पत्नी के साथ जवान के टिकट बुक किए. बेहद एक्साइटेड हूं. प्लीज रिलीज से पहले हमें एक स्पॉइलर दें?” इस पर किंग खान ने लिखा, “प्लीज स्टार्टिंग मिस ना करें...समय पर पहुंचें."

जवान से अबराम का फेवरेट गाना

शाहरुख ने यह भी बताया कि उनके बेटे अबराम को जवान का कौन सा गाना पसंद है. “फिल्म में एक खूबसूरत लोरी है. मेरा फेवरेट चलेया है...और नॉट रमैया वस्तावैया का फिल्मी वर्जन". जब पूछा गया कि क्या शाहरुख फिल्म को लेकर घबराए हुए हैं तो उन्होंने साफ किया, “अब केवल इस बात से एक्साइटेड हूं कि #जवान सिनेमाघरों में लोगों को ज्यादा से ज्यादा एंटरटेन करे. यह हमारे पिछले 3 साल की कड़ी मेहनत है."

क्या कह रही है एडवांस बुकिंग ?

एडवांस बुकिंग की रिपोर्ट्स के मुताबिक जवान से बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्मेंस की उम्मीद है. Sacnilk.com के मुताबिक, अब तक 4 लाख टिकटें बिक चुकी हैं. इसने हिंदी (2डी) में ₹12.17 करोड़ से ज्यादा और हिंदी (आईमैक्स) में 11.3 हजार टिकट यानी कि करीब ₹78.58 लाख से ज्यादा कमा लिए हैं.

एडवांस बुकिंग सेल के बारे में बात करते हुए किसी ने शाहरुख से यह भी पूछा कि क्या ये आंकड़ें असली हैं. इस पर शाहरुख ने ट्रोलर से कहा कि “ये सोशल मीडिया वाली घटिया बातें मत करो यार. सभी के लिए पॉजिटिव और अच्थी भावना रखें, जीवन के लिए बेहतर है.” 

Adblock test (Why?)


Jawan की रिलीज से 4 दिन पहले शाहरुख खान ने दिए स्पॉइलर्स, लीक कर दीं ये डिटेल्स - NDTV India
Read More

Rakesh Roshan Ousted Kareena Kapoor: Kaho Na Pyar Hai के लिए करीना कपूर ने कर दी थी शूटिंग शुरू, फिर राकेश रोशन ने - ABP न्यूज़

Rakesh Roshan Ousted Kareena Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल इन दिनों अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'गदर 2' का सक्सेस एंजॉय कर रही हैं. सालों बाद तारा सिंह और सकीना को बड़े पर्दे पर देख फैंस खुशी से झूम फठे हैं. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म आए दिन नए रिकॉर्ड्स तोड़ रही है. इसी बीच फिल्म की हीरोइन अमीषा पटेल ने अपने डेब्यू फिल्म 'कहो ना प्यार है' का जिक्र करते हुए एक बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि कैसे बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर खान को रिप्लेस करके उन्हें फिल्म में कास्ट किया गया था. 

जब करीना को राकेश रोशन ने फिल्म से निकाला था बाहर
बॉलीवुड बबल को दिए गए एक इंटरव्यू में अमीषा ने बताया कि 'इस फिल्म में ऋतिक रोशन के अपोजिट पहले करीना कपूर को कास्ट किया गया था. फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो गई थी. लेकिन अचानक करीना और फिल्म के डायरेक्टर राकेश रोशन के बीच किसी बात को लेकर अनबन हुई और राकेश जी ने करीना को फिल्म के बाहर का रास्ता दिखा दिया.'

ऐसा मिला था अमीषा को पहला ब्रेक
अमीषा ने आगे कहा कि 'राकेश जी की पत्नी पिंकी आंटी ने मुझे बताया था कि बीच में ही फिल्म की शूटिंग बंद हो जाने पर सभी शॉक्ड में थे. यह ऋतिक की पहली फिल्म थी, करोड़ों रुपये लगे थे. ऐसे में राकेश जी बेहद परेशान थे, उन्हें समझ नहीं आ रहा थी कि अब वह फिल्म की हीरोइन कहां से लााए.' अमीषा कहती हैं 'पिंकी आंटी ने बताया कि एक दिन राकेश जी ने मुझे किसी शादी में देखा और देखते ही उन्होंने मुझे फिल्म की हीरोइन केे लिए फाइनल कर लिया. उस दिन वह पूरी रात नहीं सो पाएं. उन्हें बस यह डर सता रहा था कि मैं फिल्म के लिए मना ना कर दूं और इस तरह से मुझे मेरी पहली फिल्म का ऑफर मिला था.'

एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि वह राकेश रोशन के उम्मीदों पर खड़ी उतरीं. अमीषा कहती हैं कि 'राकेश जी हमेशा मेरी तारीफ करते और कहते कि इस लड़की को मैंने जो सिखाया, इसने वह सारा काम सही से किया.' बता दें कि साल 2001 में आई फिल्म 'कहो ना प्यार है' बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी. फिल्म को दर्शकों की तरफ से ढेर सारा प्यार मिला था. फिल्म के सभी गानें आज भी हिट हैं.

ये भी पढ़ें: Gadar 2 BO Collection Day 23: इस वीकेंड 500 करोड़ के क्लब में शामिल होगी सनी देओल की फिल्म! 23वें दिन भी 'गदर 2' ने कर डाली इतनी कमाई

Adblock test (Why?)


Rakesh Roshan Ousted Kareena Kapoor: Kaho Na Pyar Hai के लिए करीना कपूर ने कर दी थी शूटिंग शुरू, फिर राकेश रोशन ने - ABP न्यूज़
Read More

Saturday, September 2, 2023

'गदर 2' की सक्सेस पर साथ आए काजोल-अजय देवगन, फैन्स बोले- जोड़ी हिट है - Aaj Tak

ग्रीन फ्लावर प्रिंट साड़ी, रेड ब्रोकेड ब्लाउज के साथ काजोल ने कैरी की हुई थी. वहीं, अजय ने ब्लैक पठानी कुर्ता पायजामा पहना था.

Adblock test (Why?)


'गदर 2' की सक्सेस पर साथ आए काजोल-अजय देवगन, फैन्स बोले- जोड़ी हिट है - Aaj Tak
Read More

Friday, September 1, 2023

Bigg Boss 17: सीमा हैदर ने 'बिग बॉस 17' में जाने की अटकलों पर तोड़ी चुप्पी, जानें शो में होंगी शामिल या नहीं? - Bigg Boss 17: Seema Haider breaks silence on participating in Salman Khan show BB17 - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

नई दिल्ली, जेएनएन। Seema Haider Breaks Silence On Participating In Bigg Boss 17: सलमान खान का विवादित शो बिग बॉस अपने नए सीजन 17 को लेकर खबरों में बना हुआ है। हर सोल मेकर्स शो में चुन-चुन कर ऐसे कंटेस्टेंट्स लेकर आते हैं, जो कॉन्ट्रोवर्सी का शिकार हो चुके हैं। अब नए सीजन के लिए भी बिग बॉस के मेकर्स ऐसे ही कंटेस्टेंट्स की खोज कर रहे हैं।

बिग बॉस 17 को लेकर हाल ही में खबर आई थी कि पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर भी शो में शामिल हो सकती हैं। सीमा भारत में एंट्री करने के साथ ही खबरों में बनी हुई है। देश का लगभग हर मीडिया चैनल अपने प्राइम टाइम में बस उनको ही तवज्जो दे रहा है।

सीमा हैदर ने जारी किया वीडियो

सीमा हैदर को लेकर ये भी चर्चा चल रही थी कि वो बिग बॉस 17 और कपिल शर्मा शो में भी शामिल होने वाली हैं। इन अटकलों के बीच अब सीमा हैदर ने खुद साफ कर दिया है कि क्या सच है और क्या झूठ। सीमा हैदर के वकील ने जागरण डॉट कॉम के साथ उनका एक वीडियो शेयर किया है।

बिग बॉस में होंगी शामिल या नहीं

वीडियो में सीमा हैदर ने कहा कि उन्हें बिग बॉस और कपिल शर्मा शो दोनों जगह से ऑफर आया है, लेकिन फिलहाल उनका किसी भी शो में शामिल होने का इरादा नहीं है। अगर भविष्य में उनका इरादा होगा तो खुद ही इस बात को शेयर करेंगी।

स्टार बनीं सीमा हैदर

सीमा हैदर का प्यार के लिए पाकिस्तान की बाउंड्री पार करके भारत आना लोगों को इतना पसंद आया कि उन पर फिल्म बनाने का भी एलान कर दिया। जिसकी शूटिंग भी शुरू हो गई है। सीमा की पॉपुलैरिटी यही नहीं थमी, कुछ लोगों ने उन्हें अपनी  राजनीतिक पार्टियों में भी शामिल होने का भी ऑफर दिया। सीमा हैदर के साथ हुई ये सारी चीजें उन्हें बिग बॉस जैसे मसाला शो के लिए एकदम परफेक्ट बनाती हैं।  

Adblock test (Why?)


Bigg Boss 17: सीमा हैदर ने 'बिग बॉस 17' में जाने की अटकलों पर तोड़ी चुप्पी, जानें शो में होंगी शामिल या नहीं? - Bigg Boss 17: Seema Haider breaks silence on participating in Salman Khan show BB17 - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)
Read More

OTT Release: एनिमल-कर्मा कॉलिंग... भौकाल मचा रही ये फिल्में-वेब सीरीज, वीकेंड का मजा होगा दोगुना - Aaj Tak

इस वीकेंड की लिस्ट के साथ हम तैयार हैं. अग लॉन्ग वीकेंड का मजा दोगुना करना चाहते हैं तो आप अमेजन प्राइम, नेटफ्लिक्स और सोनी लिव के अलावा जी...